अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल है ये हिंदी शब्द

Shreya N

हिंदी शब्द 'जंगल' बहुत पहले से ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल है। इस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है। जंगल अब अंग्रेजी भाषा का एक सामान्य शब्द बन गया है। बहुत सी अंग्रेजी किताबों, कहानियों और उपन्यासों में इस शब्द का इस्तेमाल भी हुआ है। 

Jungle (जंगल) | Mohmmad Asim - RE

भारत में टी वैसे तो अंग्रेजों ने लाई पर अब यह इतनी भारतीय हो गई है कि इसके हिंदी नाम 'चाय' को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर दिया गया है। डिक्शनरी में चाय बनाने के विवरण के साथ इसका मतलब एक तरह की Indian Tea बताया गया है।

Chai (चाय) | Mohmmad Asim - RE

'जुगाड़' शब्द का इस्तेमाल करना और जुगाड़ करना तो भारतीयों की आदात में शुमार है। ये शब्द अब इतना प्रचलित हो चुका है कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने भी 2017 में इसे जोड़ लिया। इस हिंदी शब्द को भी अंग्रोजी में अपना लिया गया है।

Jugaad (जुगाड़) | Mohmmad Asim - RE

'दीदी' शब्द भी अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल है। डिक्शनरी के हिसाब से इसका मतलब ‘older female cousin’ यानी ‘चचेरी बड़ी बहन’ बताया गया है।

Didi (दीदी) | Mohmmad Asim - RE

'दादागिरी' एक सामान्यतौर पर इस्तेमाल होने वाला हिंदी शब्द है। 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे अंग्रेजी भाषा में शामिल कर लिया था।

Dadagiri (दादागिरी) | Mohmmad Asim - RE

'टाइमपास' लगता एक अंग्रेजी शब्द है, पर ये भारत से उत्पन्न हुआ एक हिंग्लिश शब्द है। 2017 में इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया था, तब जाकर यह एक अंग्रेजी शब्द बना।

Timepass (टाइमपास) | Mohmmad Asim - RE

भारत में किसी का अभिवादन करने के लिए 'नमस्ते' शब्द का प्रयोग किया जाता है। विश्व में संस्कृत से उपजा यह भारतीय शब्द इतना प्रसिद्ध हो गया कि इसे अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया।

Namaste (नमस्ते) | Mohmmad Asim - RE

'चटनी' के बिना भारतीय भोज का स्वाद अधूरा ही रहता है। यह भारतीय पकवान विश्व में इतना प्रचलित हो गया कि अब अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी यह शब्द शामिल कर लिया गया है।

Chutney (चटनी) | Mohmmad Asim - RE

अंग्रेजी शब्द play या drama का हिंदी अनुवाद 'नाटक' होता है, पर हिंदी का यह शब्द भी विश्व में इतना प्रचलित हो गया कि इसे भी अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया। डिक्शनरी में इसे ‘भारत में किए जाना वाला प्ले या ड्रामा’ बताया गया है।

Natak (नाटक) | Mohmmad Asim - RE

बच्चों को ऐसे बैठाएं पढ़ने

इन ट्रिक्स से बच्चों का लगेगा पढ़ाई में मन | Syed Dabeer Hussain - RE