शहरों को जोड़ते हैं भारत के ये नेशनल हाईवे

Shreya N

नेशनल हाईवे-44 की दूरी कुल 3,745 किलोमीटर है। एनएच - 44,भारत के उत्तर में श्रीनगर को दक्षिण में कन्याकुमारी और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित भारत के कुल 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ता है।

श्रीनगर से कन्याकुमारी (एनएच - 44) | Syed Dabeer Hussain - RE

गुजरात के पोरबंदर से असम के सिलचर को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे 3,507 किलोमीटर लंबा है। पूर्व-पश्चिम दिशा में एनएच - 27 भारत के सात राज्यों को जोड़ता है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे है।  

पोरबंदर से सिलचर (एनएच - 27) | Syed Dabeer Hussain - RE

नेशनल हाईवे - 48, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को तमिलनाडु के चेन्नई से जोड़ता है। यह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक को भी आपस में जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 2,807 किलोमीटर है।

दिल्ली से चेन्नई (एनएच - 48) | Syed Dabeer Hussain - RE

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 की कुल लंबाई 2,317 किलोमीटर है। यह पंजाब के संगरूर को कर्नाटक के अंकोला से जोड़ता है। एनएच- 52 पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से गुजरता है।

संगरूर से अंकोला (एनएच -  52) | Syed Dabeer Hussain - RE

नेशनल हाईवे-30, उत्तराखंड के सितारगंज से आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपटनम को जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 2,040 किलोमीटर है। एनएच - 30, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से होकर गुजरता है।

सितारगंज से इब्राहिमपटनम (एनएच - 30) | Syed Dabeer Hussain - RE

एनएच - 6 , भारत का छठां सबसे बड़ा नेशनल हाईवे है। इसकी कुल लंबाई 1,873 किलोमीटर है। यह भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों- असम, मेघालय और मिजोरम को आपस में जोड़ता है।

जोराबात से सेलिंग, मिजोरम (एनएच - 6) | Syed Dabeer Hussain - RE

नेशनल हाईवे-53 गुजरात हजीरा से उड़ीसा पारादीप पोर्ट और गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों को आपस में जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 1,781 किलोमीटर है।

हजीरा से पारादीप पोर्ट (एनएच - 53) | Syed Dabeer Hussain - RE

एनएच-16 भी भारत के सबसे बड़े राजमार्गों में शामिल है। यह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को आपस में जोड़ता है। यह हाईवे, स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral) प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उड़ीसा और आंध्र प्रदेश भी इस हाईवे से जुड़े हुए हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व तट से चेन्नई (एनएच - 16) | Syed Dabeer Hussain - RE

पनवेल से कन्याकुमारा तक की दूरी तय करने वाला राजमार्ग- 66 महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु को आपस में जोड़ता है। 1,622 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग, भारत के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है।

पनवेल से कन्याकुमारी (एनएच - 66) | Syed Dabeer Hussain - RE

दिल्ली से कोलकाता की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-19 भी भारत के सबसे लंबे राजमार्गों में से एक है। इसकी कुल लंबाई 1,435 किलोमीटर है।

दिल्ली से कोलकाता (एनएच - 19) | Syed Dabeer Hussain - RE

वैज्ञानिक है ये भारतीय रिवाज

बेमतलब नहीं है भारतीय रिवाज | Zeeshan Mohd - RE