जान लें भारत की नदियों से जुड़ी अहम जानकारी

Kavita Singh Rathore

सिंधु नदी की लंबाई 2900 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) तिब्बत में मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के उत्तरी ढलानों में हुई है। इसकी सहायक नदियां जांस्कर, सुरू, सोन, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, पंजनाद, घग्गर-हकरा, लूनी, श्योक, हुंजा, गिलगिट, स्वात, कुनार, काबुल, कुर्रम, गोमल और झोब नदी हैं। इस नदी का पानी अरब सागर में गिरता है।

सिंधु नदी | Mohammad Asim - RE

ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 2900 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) हिमालय की कैलाश पर्वतमाला से हुई है। इसकी सहायक नदियां दिबांग, लोहित, धनसिरी, कोलोंग, कामेंग, मानस, बेकी, रैदक, जलढाका, तीस्ता और सुबनसिरी नदी है। इस नदी का पानी बंगाल की खाड़ी में गिरता है।

ब्रह्मपुत्र नदी | Mohammad Asim - RE

गंगा नदी की लंबाई 2525 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) गंगोत्री से हुई है और इसकी सहायक नदियां रामगंगा, गर्रा, गोमती, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक कोशी, महानंदा, यमुना, तमसा, सोन, पुनपुन, किउल, कर्मनासा और चंदन हैं। इस नदी का पानी बंगाल की खाड़ी गिरता है।

गंगा | Mohammad Asim - RE

गोदावरी नदी की लंबाई 1465 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) महाराष्ट्र में नासिक के निकट से हुई है। इसकी सहायक नदियां बाणगंगा, कदवा, शिवना, पूर्णा, कदम, प्राणहिता, इंद्रावती, तालीपेरु, सबरी, नसरदी, डरना, प्रवरा, सिंधफना, मंजीरा, मनैर और किन्नरसनी नदी हैं। इस नदी का पानी भी बंगाल की खाड़ी में ही गिरता है।

गोदावरी | Mohammad Asim - RE

कृष्णा नदी की लंबाई 1400 किमी है। इस नदी की उत्पत्ति (स्रोत) पश्चिमी घाट में लगभग 1337 मीटर की ऊंचाई से हुई है। जो महाबलेश्वर के ठीक उत्तर में, अरब सागर से लगभग 64 किमी. से निकलती है। इसकी सहायक नदियां भीमा, डिंडी, पेद्दावगु, मुसी, पलेरू, मुनेरु, वेन्ना, कोयना, पंचगंगा, दूधगंगा, घाटप्रभा, मालाप्रभा और तुंगभद्रा हैं।

कृष्णा | Mohammad Asim - RE

यमुना नदी की लंबाई 1376 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बंदरपूंछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से हुई है। इसकी सहायक नदियां हिंडन, शारदा, हनुमान गंगा, ससुर खदेरी, चंबल, बेतवा, गिरी, ऋषिगंगा, केन, सिंध और टोंस नदी हैं।

यमुना | Mohammad Asim - RE

नर्मदा नदी की लंबाई 1312 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) मध्य प्रदेश में अमरकंटक के पास से हुई है। इसकी सहायक नदियां बुरहनेर, बंजार, शेर, शक्कर, दुधी, तवा, गंजाल, छोटा तवा, कावेरी, कुंडी, गोई, कर्जन, हीरण, तेंडोनी, चोरल, कोलार, मान, उरी, हटनी और ओरसंग नदी हैं। इस नदी का पानी अरब सागर में गिरता है।

नर्मदा | Mohammad Asim - RE

महानदी नदी की लंबाई 851 किमी है। इसकी उत्पत्ति (स्रोत) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से हुई है। इसकी सहायक नदियां शिवनाथ, मंड, इब, हसदेव, ओंग, पैरी नदी, जोंक और तेलेन है। इस नदी का पानी बंगाल की खाड़ी गिरता है।

महानदी नदी | Mohammad Asim - RE

दुनिया के सबसे महंगे फल

दुनिया के सबसे महंगे फल | Mohammad Asim - RE