ओलंपिक में क्रिकेट के सहित अब ये खेल भी दिखेंगे

Shreya N

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने 5 नए खेलों को आने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया है। मुंबई में हुई इस बैठक में हालही में यह फैसला लिया गया है।

ओलंपिक में जुड़े नए खेल | Syed Dabeer Hussain - RE

2024 में पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक में यह खेल नहीं खेले जाएंगे। इन्हें 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए, शामिल किया गया है।

2028 से खेले जाएंगे | Syed Dabeer Hussain - RE

2028 के ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट को शामिल किया गया है। इसके पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था। इन खेलों में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। महिला व पुरुष दोनों के क्रिकेट मैच ओलंपिक में खेले जाएंगे। शुरुआत में केवल 6 टीमों को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।

क्रिकेट | Syed Dabeer Hussain - RE

2028 के समर ओलंपिक में बेसबॉल को भी शामिल किया गया है। इसके पहले 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी यह खेल खेला गया था। हालांकि अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में बेसबॉल नहीं खेला जाएगा। इसलिए 2028 के लिए यह एक नई एंट्री है।

बेसबॉल | Syed Dabeer Hussain - RE

2028 के ओलंपिक में स्क्वैश भी खेला जाएगा। यह पहली बार है, जब ओलंपिक खेलों में स्क्वैश का खेल शामिल किया गया है।

स्क्वैश | Syed Dabeer Hussain - RE

स्क्वैश की तरह, फ्लैग फुटबॉल को भी पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। फ्लैग फुटबॉल अमेरिका में काफी प्रचलित है, जिसे देखते हुए 2028 के खेलों के लिए इसे शामिल किया गया है।

फ्लैग फुटबॉल | Syed Dabeer Hussain - RE

अमेरिका में प्रचलित लैक्रोस खेल को भी 2028 के समर ओलंपिक खेलों के लिए चुना गया है। यह एक टीम गेम है, जिसे दोनों टीम स्टिक के जरिए एक-दूसरे को बॉल पास करके खेलती है। जिस टीम के ज्यादा गोल होते है, वो टीम जीत जाती है।

लैक्रोस | Syed Dabeer Hussain - RE

2028 के ओलंपिक से यह पांच खेल खेले जाएंगे। यह ओलंपिक खेल अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में होने जा रहे हैं।

लॉस एंजेलिस में होगा ओलंपिक   | Syed Dabeer Hussain - RE

सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच

यह है सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच | Mohmmad Asim - RE