हर 200 ग्राम पकाई हुई मसूर की दाल में लगभग 18 ग्राम तक प्रोटीन होता है। मसूर को दाल बनाकर, सलाद की तरह, सूप बनाकर, या नाश्ते में खाया जा सकता है। प्रोटीन के अलावा मसूर में फाइबर, मैंगनीस और आयरन भी होता है।
मसूर की दाल | Zeeshan Mohd - RE
राजमा, छोले, काले सेम जैसे बीन्स भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। एक कप राजमा में 24 ग्राम तक प्रोटीन होता है। यह शाकाहारी पदार्थ खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की जरूरतें पूरी होगी।
बीन्स | Zeeshan Mohd - RE
150 ग्राम पके हुए हरे मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है। यह एक मौसमी पदार्थ है। ठंड के दिनों मे हरे मटर को अपने भोजन में शामिल करके आप अपनी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
हरे मटर | Zeeshan Mohd - RE
सोया मिल्क को सोयाबीन के बीजों से बनाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह भी प्रोटीन का एक आवश्यक स्त्रोत है। 250 एमएल सोया मिल्क में लगभग 6 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह कैल्शियम, विटामिन डी, और विटामिन बी 12 से भी भरपूर होता है।
सोया मिल्क | Zeeshan Mohd - RE
प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए शाकाहारी लोग ओटमील को अपनी नियमित डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर पदार्थ है। 40 ग्राम ओट्स से लगभग 5 ग्राम तक का प्रोटीन मिल जाता है।
ओटमील | Zeeshan Mohd - RE
पनीर शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे उत्तम स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम तक प्रोटीन होता है। शरीर में प्रोटीन की जरूरतें पूरी करने रोज के खाने में पनीर को शामिल किया जा सकता है।
पनीर | Zeeshan Mohd - RE
पीनट बटर भी प्रोटीन का एक उत्तम स्त्रोत है। दो चम्मच पीनट बटर में लगभग 7 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसे रोज ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर नाश्ते में खाया जा सकता है। पीनट बटर प्रोटीन के साथ-साथ आपको फाइबर भी देगा।
पीनट बटर | Zeeshan Mohd - RE
बादाम भी प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए रोज बदाम का सेवन करें।
बादाम | Zeeshan Mohd - RE
सेब के सिरके के है कई लाभ
सेब ही नहीं, सेब का सिरका भी होता है बहुत फायदेमंद | Mohmmad Asim - RE