खट्टी खट्टी मौसंबी के फायदे जीवन में घोल सकते है जीवन में मिठास

Kavita Singh Rathore

मोसम्बी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो घावों का इलाज करने में सहायक होता है और त्वचा को स्वस्थ और रेडियंट बनाता है। साथ ही ये त्वचा की रंगत में निखारने, दाग-धब्बों, झाइयों और कील-मुंहासों पर काफी असरदार हो सकता है। मौसम्बी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद | Mohammad Asim - RE

मोसम्बी का जूस कम कैलोरी और उच्च फाइबर के चलते वजन घटाने में काफी मदद करती है। इतना ही नहीं वजन को संतुलित रखने के लिए यह काफी असरदार है। इसको खाकर आप डाइट सही कर सकते हैं। यह कम कैलोरी और कम फैट युक्त होती है।

वजन घटाने में सहायक | Mohammad Asim - RE

पाचन क्रिया को सही करने और स्वस्थ बनाने में मौसम्बी और इसका जूस काफी फायदेमंद होता है। मात्र इसको मु में रखने पर आने वाली खुशबू से मुंह की लार ग्रंथियों से लार निकलने लगती है, जो पाचन को आसान बनाती है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉइड्स पित्त, डाइजेस्टिव जूस और एसिड का स्त्राव बढ़ा देता है। जिससे पाचन में सुधार आने लगता है। इसके अलावा इससे कब्ज जैसी बीमारी नहीं होती।

पाचन में सहायक | Mohammad Asim - RE

मौसंबी मे पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मैकुलर डिजनरेशन आंखों के संक्रमण को सही करता है साथ ही उससे बचाव भी करता हैं।आप पानी में कुछ बूंदें मौसम्बी के रस की डालकर आंखों को धोए यह भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे कंजक्टिवाइटिस भी सही होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद | Mohammad Asim - RE

गर्भावस्था के लिए भी मौसम्बी खाना या उसका रास पीना मां के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि, यह काफी पौष्टिक फल होता है। इसमें कैल्शियम, फोलेट, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं।

गर्भावस्था में मौसंबी | Mohammad Asim - RE

मौसंबी के रस से फटे होंठ और होंठों का कालापन दूर होता है। रोजाना तीन से चार बार होठों पर मौसंबी का जूस लगाएं। इससे जल्द ही राहत मिलेगी।

होंठों के लिए फायदेमंद | Mohammad Asim - RE

मौसम्बी खाने या उसका जूस पिने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) में सुधार आता है। क्योंकि, इसमें डी-लिमोनेन तत्व पाया जाता है। यह इम्यून पावर को बढ़ाता है।

इम्युनिटी में सुधार | Mohammad Asim - RE

इन ट्रिक्स से बच्चों का लगेगा पढ़ाई में मन