अगर अभी तक नहीं हुई दिवाली की सजावट, तो लास्ट मिनट करें ये

Shreya N

अगर आपके पास दिवाली की सजावट का ज्यादा समय नहीं बचा है, तो आप जल्दी से फूलों की माला से घर सजा सकते हैं। गेंदों के ताजे फूलों की माला दिवाली के समय आराम से बाजार में मिल जाती है। इसे आप घर के मंदिर और खिड़की-दरवाजों में लगाकर आखिरी समय में सुंदर घर सजा सकते हैं।

फूलों के तोरण | Syed Dabeer Hussain - RE

फेयरी लाइट से तुरंत पूरा घर जगमगा उठता है। अगर दिवाली की सजावट अभी तक नहीं हुई है, तो मार्केट से अपने फर्नीचर से मैच होते रंगों की फेयरी लाइट ला लीजिए। इन लाइट्स को लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता, पर दिखने में यह बहुत आकर्षक दिखते हैं।

फेयरी लाइट | Syed Dabeer Hussain - RE

अगर आप दिवाली में लास्ट मिनट एक नई और आकर्षक सजावट चाहिए, तो आप पेपर के बने DIY लालटेन का उपयोग कर सकते हैं। ये बाजार में मिल जाते हैं। आप अगर आर्ट एंड क्राफ्ट जानते हैं, तो घर में ही इसे बना सकते हैं। छोटे-छोटे लालटेनों से घर काफी आकर्षक दिखने लगता है।

पेपर के लालटेन | Syed Dabeer Hussain - RE

दिवाली में घर को सजाने के लिए, फ्लोटिंग मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मोमबत्तियां टेबल पर पानी और कुछ फूलों से भरे बर्तन में रख दी जाती है। ऐसी मोमबत्तियां रोशनी देने के साथ-साथ घर की सुंदरता भी बढ़ा देती है।

फ्लोटिंग मोमबत्ती | Syed Dabeer Hussain - RE

दिवाली में आखिरी समय, रंगीन परदों या चादरों से भी सजावट की जा सकती है। ध्यान दें कि परदों का रंग और घर के फर्नीचर के रंगों में संतुलन बने। इन परदों को घर के खिड़की व दिवारों पर लगाया जा सकता  है। 

रंगीन परदे | Syed Dabeer Hussain - RE

फूलों के तोरण के साथ-साथ, फूलों की रंगोली से भी घर बहुत अच्छा सज जाता है। गुलाब, गेंदा, चंपा और आम के पत्तों से सुंदर फूलों की रंगोली बन सकती है। इससे घर का हर कोना सजाया जा सकता है।

फूलों की रंगोली | Syed Dabeer Hussain - RE

अगर दिवाली में खुद से सजावट करने का समय नहीं मिला, तो बाजार से रेडीमेड सामान भी ला सकते हैं। नई डिजाइन की मोमबत्ती व दिये, तोरण, सांचे की रंगोली और अन्य चीजों से दिवाली की सजावट पूरी हो सकती है।  

रेडीमेड सामान | Syed Dabeer Hussain - RE

दिवाली रंगोली आइडियास

दिवाली पर बनाए ऐसी रंगोलियां | Syed Dabeer Hussain - RE