साल 2022 में भारत के कुल निर्यात में सबसे ज्यादा 16 प्रतिशत हिस्सेदारी पेट्रोलियम उत्पादों की रही थी। भारत में घरेलू जरूरतों से ज्यादा कच्चा तेल रीफाइन होता है। इसलिए भारत पेट्रोल, डीजल, गैसोलिन और LPG के एक बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है।
पेट्रोलियम प्रोडक्ट | Mohmmad Asim - RE
भारत से सोने, चांदी, हीरे, मोती, और कई तरह के पत्थरों का निर्यात होता है। भारत विश्व में इन आभूषणों के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। इस तरह के उत्पादों के निर्यात में भारत विश्व में पांचवें स्थान पर आता है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हीरे की है।
रत्न और आभूषण | Mohmmad Asim - RE
भारत में स्टील और लोहे का भी अच्छा उत्पादन होता है। इसलिए यह दुनिया के कई देशों को ऑटोमोबाइल उपकरण बनाकर बेचता है। साल 2020-21 में इस क्षेत्र में भारत ने $53 बिलियन की कमाई की है।
ऑटोमोबाइल और उपकरण | Mohmmad Asim - RE
2020 की कोरोना महामारी के बाद भारत से दवाइयों का निर्यात लगातार बढ़ा है। मात्रा के हिसाब से वर्तमान में भारत विश्व में फार्मास्युटिकल उत्पादों का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।
फार्मास्युटिकल उत्पाद | Mohmmad Asim - RE
2020-21 में इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भारत ने $15.59 बिलियन की कमाई की थी। इनमें मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, आदि इलेक्ट्रिक सामान शामिल है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान | Mohmmad Asim - RE
भारत विश्व में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत के दूध की विश्व में डिमांड भी बहुत ज्यादा है। यह दूध विश्व भर में बहुत ऊंची कीमतों में भी बिकता है, इसलिए डेयरी उत्पाद भी भारत के टॉप निर्यातों में से एक है।
डेयरी प्रोडक्ट | Mohmmad Asim - RE
भारत विश्व में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। विश्व के कुल कपास उत्पादन में से 23 प्रतिशत सिर्फ भारत में होता है। इसलिए भारत के कपड़े की भी पूरे विश्व में बहुत डिमांड है। यह कपड़ा अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जैसे कई देशों में बिकता है।
कपड़ा | Mohmmad Asim - RE
भारत से चमड़े और इससे बने सामान का निर्यात इटली, चीन, कोरिया, जैसे कई बड़े देशों में होता है। इसमें मुख्य रुप से लेदर के बैग, पर्स, जूते, जैकेट, और क्रिकेट बॉल शामिल है।
चमड़ा | Mohmmad Asim - RE
भारत की नवरात्रि
भारत में कई तरह से मनाई जाती है नवरात्रि | Mohmmad Asim - RE