क्यों नहीं करना चाहिए Breakfast स्किप

gurjeet kaur

दैनिक दिनचर्या में ब्रेकफास्ट का काफी महत्त्व है। यह दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हमारे शरीर को एनर्जी देता है बावजूद इसके कई लोग ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। ब्रेकफास्ट को स्किप करने से स्वास्थ संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं।

ब्रेकफास्ट का महत्व | Zeeshan Mohd - RE

सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट को स्किप करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म घट जाता है जिससे कई बीमारियों का खतरा भी होता है। सुबह ब्रेकफास्ट करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे कैलोरी बर्न होने में सहायता मिलते है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए | Zeeshan Mohd - RE

सुबह समय से ब्रेकफास्ट (Breakfast) करने से दिमाग एक्टिव होता है। इससे काम और पढ़ाई के साथ साथ दिन भर के कामों को करने लिए एकाग्रता और फोकस करने की क्षमता में वृद्धि होती है।

दिमाग को करता है एक्टिव | Zeeshan Mohd - RE

सुबह ब्रेकफास्ट करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी Immunity बढ़ती है। इससे कई बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति मिलती है और बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

इम्युनिटी बढ़ाए | Zeeshan Mohd - RE

सुबह ब्रेकफास्ट करने का एक और फायदा है ओवरईटिंग से बचाव। सुबह नाश्ता न करने से दोपहर तक जोरों की भूख महसूस होती है जिससे कई बार हम भूख से ज्यादा ही खा लेते हैं। इसलिए ओवरईटिंग से बचने के लिए जरूरी है हम सुबह प्रोपर नाश्ता करें।

ओवरईटिंग से बचाए | Zeeshan Mohd - RE

सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। ब्लड शुगर लेवल मेंटेन न होने से शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए जरूरी है हम सुबह नाश्ता करें।

मेंटेन ब्लड शुगर लेवल | Zeeshan Mohd - RE

शोध और स्टडीज के अनुसार सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करने से हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर में इन्सुलिन और ग्लूकोज मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है जिसका सीधा संबंध हृदय से है।

दिल की बीमारी से रखे दूर | Zeeshan Mohd - RE

सुबह ब्रेकफास्ट न करने से हार्ट डिजीज के साथ - साथ पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। क्योंकि एक बार सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करने के बाद हम दोपहर का भोजन अधिक खा लेते हैं जिसके बाद पाचन क्रिया प्रभावित होती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है कि, हम समय पर और हेल्दी ब्रेकफास्ट करें।

ब्रेकफास्ट न करने के नुकसान | Zeeshan Mohd - RE

सुबह - सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट के कई ऑप्शंस हैं। इनमें फ्रूट्स, ओट्स, ब्रेड, इडली , उपमा शामिल है। ज्यादातर विशेषज्ञ सुबह - सुबह उबला और कम तेल में पका नाश्ता करने की सलाह देते हैं।

हेल्दी ब्रेकफास्ट | Zeeshan Mohd - RE

गुजरात के स्वादिष्ट व्यंजन

क्या आपने चखे हैं गुजरात के ये स्वादिष्ट व्यंजन | Naval Patel - RE