देश में इस रूट पर चलेगी देश की 11वीं 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन
देश में इस रूट पर चलेगी देश की 11वीं 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेनSyed Dabeer Hussain - RE

देश में इस रूट पर चलेगी देश की 11वीं 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन

भारत में आधुनिक सुविधाओं से लैस 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) ट्रेनों की शुरुआत हो चुकी है, जबकि कुछ की शुरुआत होनी अभी बाकी है। अब अगली ट्रेन के रूट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

Vande Bharat Express : यदि आप ज्यादातर रेलवे की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं और आपको लग्जरी यात्रा करना पसंद है तो, यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। रेलवे अब तक अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह की नई सेवाओं की पेशकश करता आया है। रेलवे द्वारा कई सेवाएं अब तक पेश की जा चुकी है। जबकि, कई की शुरुआत होना अभी बाकी है, इनमे से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रमुख है। दरअसल, पिछले साल खबर आई थी कि, रेलवे देश को नई 25 सुपर फास्‍ट ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) की सौगात देने वाली है। इन आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनों में कुछ की शुरुआत हो चुकी है, जबकि कुछ की शुरुआत होनी अभी बाकी है। अब अगली ट्रेन के रूट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

एक और 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन की शुरुआत :

भारतीय रेलवे की आधुनिक सुविधाओं वाली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन भारत में अलग-अलग रूट्स पर चलाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिनकी शुरुआत भारत में हो चुकी है। वहीँ, खबर है कि, अब रेलवे अपनी अगली अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन मुंबई-गोवा रूट पर चलाने वाली है। इस बारे में जानकारी रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे द्वारा महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दी गई खबर से सामने आई है। यह खबर कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने दी है। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया है कि, 'जल्द मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद नयी ट्रेन सेवा शुरू होगी।'

मुंबई-गोवा रूट पर चलेगी ट्रेन

बताते चलें, देश में इन ट्रेनों की शुरुआत होने से एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। इन ट्रेनों से यात्रियों की रेल यात्रा फास्ट तो होगी ही साथ है काफी सुरक्षित और आरामदायक भी हो जाएगी। क्योंकि, यह ट्रेनें एक दम नए जमाने की हैं। मुंबई से गोवा रूट पर चलने वाली यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की 11वीं ट्रेन होगी। महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह भी बताया कि,

मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर रूट  पर हाल ही में शुरू की गई एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी। मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद इस रूट पर नयी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।

निरंजन दावखरे, महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत :

  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा सकती है।

  • इन ट्रेन की अप्रूव्ड ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी है।

  • इन ट्रेनों में अब तक आप सिर्फ बैठ कर यात्रा कर पाते थे क्योंकि, यह ट्रेन सिर्फ चेयर कार वाली थी, लेकिन अब इसमें यात्री लेटकर भी यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन के लिए स्लीपर कोच (Sleeper Coach) की व्यवस्था की जाएगी।

  • ट्रेन का स्लीपर रैक तैयार किया जा रहा है।

  • ट्रेन-18 के 300 रैक का आर्डर देने पर ध्यान दिया जा रहा है।

  • सभी ट्रेनों में 200 रैक चेयर कार वाले और 100 रैक स्लीपर कोच वाले डिब्बे होंगे।

  • वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होते हैं।

  • इस ट्रेन में अलग से कोई इंजन नहीं लगाना होता है, क्योंकि यह रैक सेल्फ प्रोपेल्ड है।

  • वंदे भारत ट्रेन सेट का मैन्यूफैक्चरिंग आर्डर सात मैन्यूफेक्चरर्स के बीच बांटा जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co