Hurun Global 500: जारी हुई लिस्ट में 12 भारतीय कंपनियां शुमार, टॉप पर Apple

कोरोना काल में भी कई भारतीय कंपनियों ने जमकर मुनाफा कमाया है। इस बात का अंदाजा Hurun Global 500 List से लगाया जा सकता है। क्योंकि, जारी की गई ताजा लिस्ट में भारत की 10 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।
Hurun Global 500 List
Hurun Global 500 ListSocial Media

Hurun Global 500 List : जहां एक तरफ ये साल पूरी दुनिया के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। दुनियाभर की कंपनियों को पिछले साल के दौरान से ही काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, ऐसे में भी कई कंपनियों ने जमकर मुनाफा कमाया है। इन कंपनियों में भारत की भी कई कंपनियां शामिल हैं। इस बात का अंदाजा हुरुन ग्लोबल 500 की लिस्ट (Hurun Global 500 List) से लगाया जा सकता है। क्योंकि, जारी की गई Hurun Global 500 की ताजा लिस्ट में भारत की 10 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।

Hurun Global 500 की लिस्ट में भारत की कंपनियां शामिल :

दरअसल, दुनियाभर की कंपनियों के नाम की इस साल की Hurun Global 500 की ताजा लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भारत की कुल 12 कंपनियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत की जिन कंपनियों के नाम शामिल हैं उन घरेलू यानी भारतीय कंपनियों में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम है और Hurun Global 500 की लिस्ट में 57वें स्थान पर है। क्योंकि, यह साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक 'मुकेश अंबानी' के लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद साबित हो रहा है। इस साल में ही मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी ने कई बड़ी डील की हैं। जबकि, अन्य भारतीय कंपनियों में Wipro Limited, Asian Paints Limited और HCL Technologies Limited जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कौनसी कंपनी हुई शामिल और कौनसी बाहर :

बताते चलें, Hurun Global 500 की ताजा लिस्ट जहां भारत की कुल 12 कंपनियों को स्थान मिला है तो वहीं, इस लिस्ट से इस बार कुल 48 कंपनियां बाहर भी हो गई हैं। जबकि, दुनिया की कुल 39 सरकारी कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है और इन कंपनियों में भारत की इकलौती कंपनी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) शामिल है। बता दें, यह भारत का सबसे बड़ा बैंक है। इनके अलावा इस साल इस लिस्ट से बाहर होने वाली कंपनियों में ITC Limited का नाम भी है। इस लिस्ट में शामिल भारत की कुछ कंपनियां व उनकी संपत्ति -

  • 57वें स्थान पर रियालंस इंडस्ट्रीज की संपत्ति - 188 अरब डालर (सबसे ज्यादा)

  • 74वें स्थान पर TCS की संपत्ति - 164 अरब डॉलर

  • 124वें स्थान पर HDFC बैंक की संपत्ति -113 अरब डॉलर

Hurun Global 500 की लिस्ट में टॉप 4 कंपनियां :

बताते चलें, Hurun Global 500 की लिस्ट में सबसे ऊपर यानी पहला स्थान हासिल करने वाली अमेरिका की कंपनी Apple है। इसकी वैल्यू में 15% की बढ़त दर्ज होने के बाद कुल वैल्यू 2.5 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। जबकि, इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर बिग-4 कंपनियां रही -

  • पहले नंबर पर Apple - 2.5 लाख करोड़ डॉलर

  • दूसरे नंबर पर Microsoft - 2.11 लाख करोड़ डॉलर

  • तीसरे नंबर पर Amazon - 1.8 लाख करोड़

  • चौथे नंबर पर Google की पैरेंट कंपनी Alphabet - 1.7 लाख करोड़

इन देशों की इतनी कंपनियां शामिल :

  • अमेरिका की कुल कंपनियां - 243 (सबसे ज्यादा)

  • चीन की कुल कंपनियां - 47

  • जापान की कुल कंपनियां - 30

  • ब्रिटेन की कुल कंपनियां - 24

  • भारत की कुल कंपनियां - 12

  • ऑस्ट्रेलिया की कुल कंपनियां - 9

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com