कल से हो जाएंगे यह बड़े 13 बदलाव
कल से हो जाएंगे यह बड़े 13 बदलावSocial Media

कल से हो जाएंगे यह बड़े 13 बदलाव, देख लें इससे आपको फायदा या नुकसान ?

1 अप्रैल यानी नए फाइनेंशियल ईयर से कई बड़े बदलाव होते हैं। जिनका सीधा असार जनता की जेब पर पड़ता है। वहीँ, अब कल से 13 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिसके बाद कहना गलत नहीं होगा कि, देश में महंगाई बढ़ जाएगी।

13 Changes from 1st April : जैसा की सभी जानते हैं, मार्च को फाइनेंशियल तौर पर साल का अंत माना जाता है। इसलिए नए साल के लिए ज्यादातर बदलाव 1 अप्रैल यानी नए फाइनेंशियल ईयर से किए जाते हैं। इस दौरान ही कई बड़े बदलाव भी किए जाते हैं। जिनका सीधा असार जनता की जेब पर पड़ता है। वहीँ, अब फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में भी 13 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि, देश में महंगाई बढ़ जाएगी।

कल से होने जा रहे 13 बदलाव :

दरअसल, देश में महंगाई बढ़ने का बड़ा कारण यह है कि, वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ना। वहीँ, अब नए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में यानी 1 अप्रैल 2023 से भी 13 बड़े बदलाव होंगे। इन बदलावों से नुकसान और फायदा दोनों हो सकते हैं। चलिए इन बदलावों को लेकर चर्चा करते हैं।

यह हैं 13 बदलाव :

  • नया टैक्स रिजीम मिलेगा।

  • 6 डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों की बिक्री होगी।

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद होगी।

  • हीरो मोटोकोर्प की गाड़ियों की कीमतें बढ़ेंगी।

  • बगैर पैन पीएफ निकासी पर कम टैक्स देना होगा।

  • सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स और स्कीम में ज्यादा निवेश कर सकेंगे।

  • महिला सम्मान स्कीम शुरू होगी।

  • गाड़ी महंगी होंगी।

  • दवाएं महंगी होंगी।

  • स्मॉल सेविंग्स स्कीम की नई ब्याज दरें लागू होंगी।

  • सोना महंगा होगा।

  • एलटीसीजी टैक्स बेनेफिट खत्म होगा।

  • गैस सिलेंडर की कीमतें बदलेंगी।

नया टैक्स रिजीम मिलेगा :

इनकम टैक्सपेयर्स कल नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि, अब नए टैक्स सिस्टम में रिबेट की लिमिट को 5 लाख से बढाकर 7 लाख रुपए कर दिया गया है।इसके अलावा नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल हो गया है। हालांकि, पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स दरें भी पहले वाली ही रहेंगी। 

6 डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों की बिक्री होगी :

कल से सराफा बाजार में सिर्फ 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग वाला सोना ही मिलेगा। इसके बिना अब मार्केट में कोई सोना नहीं मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें, सोने पर 6 डिजिट का हॉलमार्क कोड लिखा होता है। जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी ऐसा होता है कि, इसमें नंबर और अल्फाबेट दोनों होते हैं।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद :

1 अप्रैल 2023 से देश में चल रही प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) बंद कर दी जाएगी। बता दें, यह योजना 60 साल और उससे ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए लाई गई थी।

Hero MotoCorp की गाडियां महंगी :

Hero MotoCorp ने हाल ही में ऐलान कर जानकारी दी थी कि, वह 1 अप्रैल से अपने सभी वाहनों यानी बाइक और स्कूटरों की कीमतों में 2% की बढ़त दर्ज करने वाली है। कंपनी अपने वाहनों की कीमत अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से बदलेगी।

बगैर पैन पीएफ निकासी पर कम टैक्स :

1 अप्रैल से प्रोविडेंट फंड (PF) को लेकर नए नियम निर्धारित कर दिए गए हैं। कल से यदि PF अकाउंट में PAN लिंक्ड नहीं होगा तो आपको पैसा निकालने पर 30% की जगह 20% TDS देना होगा। हालांकि, इस नियम के बदलने से PF होल्डर्स को फायदा होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।

स्कीम में ज्यादा निवेश कर सकेंगे :

कल से सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में निवेश की लिमिट 15 लाख रुपए से बढाकर अधिकतम 30 लाख रुपए कर दी गई है। इससे पहले तक कोई भी सिर्फ 15 लाख रुपए ही निवेश कर सकते थे। इस स्कीम पर सालाना 8% ब्याज मिलता है। वहीँ, सीनियर सिटिजन्स अब मंथली इनकम स्कीम में भी अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर पाएंगे। इस स्कीम पर 7.1% ब्याज सालाना मिल रहा है।

महिला सम्मान स्कीम शुरू होगी

इस साल बजट में ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च किया गया था। जिसके तहत महिलाएं 2 साल के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकती है। इस स्कीम के माध्यम से सीधे 2 साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

गाड़ी और दवाएं होंगी महंगी :

बताते चलें, कल से BS6 नॉर्म्स लागू कर दिए जाएंगे। जिसके कारण गाडियां महंगी हो जाएंगी। इसके अलावा 1 अप्रैल से पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की बिमारियों से संबंधित दवाओं की कीमत बढ़ जाएगी। इसके लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। यह कीमत होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के हिसाब से बदली गई हैं। इन कीमतों में 10% तक बद्झोत्री होने की खबर है।

सोना हो जाएगा महंगा :

बजट के दौरान हुई घोषणाओं में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% कर दी गई थी। जो कि, कल यानी 1 अप्रैल से लागू होंगी। इस नए सिस्टम के लागू होने से सोने-चांदी की कीमत बढ़ सकती हैं। वहीँ, फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड या ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने को ट्रांसफर नहीं माना जाएगा।

स्मॉल सेविंग्स स्कीम की नई ब्याज दरें :

कल से स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर नई ब्याज दरें लागू कर दी जाएंगी। सरकार हर तीन महीने में इसपर चर्चा करके इसमें बदलाव करती हैं।

LTCG टैक्स बेनेफिट खत्म :

डेट म्यूचुअल फंड्स पर दिए जाने वाले 'लॉन्ग टर्म' (LTCG) बेनेफिट को 1 अप्रैल से खत्म कर दिया जाएगा। इनसे होने वाले गेंस को शॉर्ट टर्म गेंस माना जाएगा और टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा। अभी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस में इंडेक्सेशन पर 20% टैक्स लगता है।

गैस सिलेंडर के दामों में हो सकता है बदलाव

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं। पिछले महीने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई। वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा हुआ। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है।

गैस सिलेंडर के दामों में हो सकता है बदलाव :

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं। जिसके बाद कीमत बढती और घटती हैं। वहीँ, कल से कीमतें बढ़ सकती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com