फरवरी की इस तारीख को मिलेगी महाराष्ट्र को 2 वंदे भारत की सौगात
फरवरी की इस तारीख को मिलेगी महाराष्ट्र को 2 वंदे भारत की सौगातSocial Media

फरवरी की इस तारीख को मिलेगी महाराष्ट्र को 2 वंदे भारत की सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

जल्द ही महाराष्ट्र को दो सुपर फास्ट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। बता दें, यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होती है। सरकार की तरफ से इन ट्रेनों की शुरुआत करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

Vande Bharat Express in Maharashtra : यदि आप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और रेलवे की सेवाओं का इस्तेमाल ज्यादातर करते हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है क्योंकि, रेलवे अब तक अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह की नई सेवाओं की पेशकश करती आई है। रेलवे इन सेवाओं के तहत कई तरह की सेवाएं शुरू कर चुकी है। इन्हीं खास सेवाओं में सुपर फास्‍ट ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) भी शामिल हैं। वहीँ, अब जल्द ही महाराष्ट्र को दो सुपर फास्ट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। बता दें, यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होती है। सरकार की तरफ से इन ट्रेनों की शुरुआत करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

महाराष्ट्र को मिलेगी दो ट्रेनों की सौगात :

दरअसल, पिछले साल नवंबर में खबर आई थी कि, भारतीय रेलवे देशभर में 25 नई सुपर फास्‍ट ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) चलाने जा रही है। जिसमें से अब तक 8 ट्रेनों की शुरुआत हो चुकी है। जो कि, अलग-अलग रूट्स पर चलाई जा रही है। वहीँ, अब 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। जो कि, महाराष्ट्र में चलाई जाएगी। इस ट्रेन की शुरुआत 10 फर्वारो 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा हरी झंडी दिखाकर करेंगे। PM मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

किन रूट्स पर चलेगी यह ट्रेनें :

बताते चलें, महाराष्ट्र में 10 फरवरी से चलने वाली दोनों सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सीएसएमटी (CSMT) - सोलापुर और सीएसएमटी (CSMT) - साई नगर शिरडी रूट्स पर चलेगी। ये दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के लोकप्रिय तीर्थ शहरों शिरडी और पंढरपुर के सफर को कम समय का और आसान बनाएगी। इन ट्रेनों के चलने से महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा, जहां 2 अंतरराज्यीय वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। जी हां, अब तक पूरे देश में ऐसा कोई राज्य नहीं हैं, जहां एक ही राज्य में 2 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हो। महाराष्ट्र पहला ऐसा राज्य बनने वाला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com