कोरोना के चलते अमेरिका से रद्द हुईं 2,000 फ्लाइट्स

कोरोना के चलते लगभग सभी देश एक दूसरे से दूरी बनाते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे में अमेरिका से 2,000 फ्लाइट्स रद्द की गईं।
कोरोना के चलते अमेरिका से रद्द हुईं 2,000 फ्लाइट्स
कोरोना के चलते अमेरिका से रद्द हुईं 2,000 फ्लाइट्स Social Media

अमेरिका, भारत। दो साल से भी ऊपर हो चला है और पूरी दुनिया में कोरोना का कहर अब भी जारी है। इतना ही नहीं अब तक दुनियाभर में लगातार कोरोना के नए नए वेरिएंट्स सामने आते जा रहे हैं। वर्तमान समय में दुनियाभर के देशों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के साथ ही Omicron वेरिएंट के मामले भी लगातर बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लगभग सभी देश एक दूसरे से दूरी बनाते हुए कोरोना के नए Omicron वेरिएंट से बचाव के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे में अमेरिका से 2,000 फ्लाइट्स रद्द की गईं।

2 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द :

दरअसल, दुनियाभर में कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो भारत सहित कुछ अन्य देशों में भी कोरोना के मामलों में एकदम से बढ़त दर्ज की गई है, साथ ही इन देशों में Omicron वेरिएंट के मामले भी लगातार सामने आ ही रहे हैं। इन बढ़ते हुए मामलों को मद्देनजर रखते हुए अमेरिका ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने का ऐलान किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान अमेरिका से दुनियाभर के देशों को जाने वाली 2,000 फ्लाइट्स रद्द कर दी है। मतलब साफ है कि, यदि आप नए साल पर अमेरिका जाने का मन बना रहे हैं तो अभी आपको अपना प्लान कैंसिल करना होगा।

सामने आई रिपोर्ट :

अमेरिका में पिछले साल भी कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े थे। वहीँ, इस साल की शुरुआत से ही अमेरिका की सरकार ने सावधानी बरतना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कोरोना के चलते अमेरिका में बीते 24 घंटे में लगभग 2 हजार फ्लाइट रद्द की गई हैं। इस मामले में फ्लाइटअवेयर का हवाला देते हुए द हिल ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'रविवार सुबह अमेरिका में या बाहर कुल 1,956 उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि 870 उड़ानों में देरी हुई। दक्षिण-पश्चिम में 264 फ्लाइट रद्द हुईं, जेटब्लू ने 169 रद्द उड़ानों की सूचना दी। डेल्टा ने 161 फ्लाइट रद्द कीं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com