बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 4000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

सभी देश एक दूसरे से दूरी बनाते हुए कोरोना के नए Omicron वेरिएंट से बचाव के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर रहे हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द रहीं।
बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 4000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 4000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द Social Media

राज एक्सप्रेस। दो साल से भी ऊपर हो चला है और पूरी दुनिया में कोरोना का कहर अब भी जारी है। इतना ही नहीं अब तक दुनियाभर में लगातार कोरोना के नए नए वेरिएंट्स सामने आते जा रहे हैं। वर्तमान समय में दुनियाभर के देशों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के साथ ही Omicron वेरिएंट के मामले भी लगातर बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लगभग सभी देश एक दूसरे से दूरी बनाते हुए कोरोना के नए Omicron वेरिएंट से बचाव के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर रहे हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द रहीं।

4 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द :

दरअसल, देश में कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले बीते महीनों में भारत सहित कुछ देशों में मामलों में कमी आई है, लेकिन इस साल की शुरुआत से ही देशों में लगातार Omicron वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। इन बढ़ते हुए मामलों को मद्देनजर रखते हुए दुनियाभर के देशों ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने का ऐलान किया है। बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 4000 फ्लाइट्स रद्द है। मतलब साफ है कि, यदि आप नए साल पर विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं तो अभी आपको अपना प्लान कैंसिल करना होगा।

क्रू मेंबर्स भी पाए गए संक्रमित :

भारत सहित दुनिया भर के देशों में Omicron वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि, कुछ देशों से तो इससे होने वाली मौत की भी पुष्टि हो चुकी है। इसी दौरान कई एयरलाइन के क्रू मेंबर्स और यात्री भी संक्रमित पाए गए हैं जिसके चलते रद्द हुई हवाई यात्राओं का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्हें एक देश से दूसरे देश आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सबसे ज्यादा परेशानी चीन और अमेरिका को उठानी पड़ रही है क्योंकि, इन दोनों देशों की सबसे ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। एयरलाइन कंपनियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'क्रू मेंबर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद उड़ानें रद्द की गई हैं।'

गौरतलब है कि, दुनियाभर के देशों से अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 29.07 करोड़ पर पहुंच गई है। जबकि, कोरोना के चलते हुई मौतों की संख्या 54.62 लाख पर पहुच गई है। Omicron वैरिएंट का कहर भी जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com