Omicron के बढ़ते कहर के चलते दुनिया भर में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

एक दूसरे से दूरी बनाते हुए दुनियाभर के देश कोरोना के नए Omicron वेरिएंट से बचाव के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर रहे हैं। वहीं, पूरी दुनिया में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान हजारों फ्लाइट्स रद्द रहीं
Omicron के बढ़ते कहर के चलते दुनिया भर में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
Omicron के बढ़ते कहर के चलते दुनिया भर में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्दSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। दो साल से भी ऊपर हो चला है और पूरी दुनिया में कोरोना का कहर अब भी जारी है। इतना ही नहीं अब तक दुनियाभर में लगातार कोरोना के नए नए वेरिएंट्स सामने आते जा रहे हैं। वर्तमान समय में दुनियाभर के देशों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के साथ ही Omicron वेरिएंट के मामले भी लगातर बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लगभग सब एक दूसरे से दूरी बनाते हुए कोरोना के नए Omicron वेरिएंट से बचाव के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर रहे हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द रहीं।

4 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द :

दरअसल, देश में कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले भारत सहित कुछ देशों में मामलों में कमी आई है, लेकिन अब देशों में लगातार Omicron वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। इन बढ़ते हुए मामलों को मद्देनजर रखते हुए दुनियाभर के देशों ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने का ऐलान किया है। वर्तमान समय में देशभर में कुछ 4500 फ्लाइट्स रद्द है। जो कि, क्रिसमस की छुट्टियों से ही रद्द है। मतलब साफ है कि, यदि आप नए साल पर विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं तो अभी आपको अपना प्लान कैंसिल करना होगा।

क्रू मेंबर्स भी पाए गए संक्रमित :

भारत सहित दुनिया भर के देशों में Omicron वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि, कुछ देशों से तो इससे होने वाली मौत की भी पुष्टि हो चुकी है। इसी दौरान कई एयरलाइन के क्रू मेंबर्स और यात्री भी संक्रमित पाए गए हैं जिसके चलते रद्द हुई हवाई यात्राओं का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्हें एक देश से दूसरे देश आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सबसे ज्यादा परेशानी चीन और अमेरिका को उठानी पड़ रही है क्योंकि, इन दोनों देशों की सबसे ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। एयरलाइन कंपनियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'क्रू मेंबर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद उड़ानें रद्द की गई हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com