Vostro Account
Vostro AccountRaj Express

6 महीने में खोले गए 49 Vostro Account, जानिए कैसे ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर रूपया?

दरअसल यह एक ऐसा खाता है, जिसे एक संपर्ककर्ता बैंक दूसरे बैंक की ओर से रखता है। जैसे भारत की कोई बैंक किसी विदेशी बैंक का वोस्ट्रो खाता संभाल सकती है।

राज एक्सप्रेस। डॉलर पर अपनी निर्भरता घटाने और भारतीय मुद्रा को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बनाने की भारत सरकार की कोशिश अब रंग लाती नजर आ रही है। दुनिया के कई देश अब डॉलर की बजाय भारतीय रूपए में कारोबार करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। भारत सरकार ने दूसरे देशों के साथ रूपए में कारोबार करने के लिए छह महीने पहले स्पेशल रुपया वोस्ट्रो अकाउंट (एसआरवीए) की सुविधा शुरू की थी। खबर है कि महज छह महीने में ही 49 वोस्ट्रो अकाउंट खोले जा चुके हैं। इन खातों के खुलने के बाद भारत 8 देश यानि रूस, जर्मनी, इजराइल, सिंगापुर, मॉरीशस, श्रीलंका, मलेशिया और म्यांमार के साथ रूपए में व्यापार कर सकेगा।

वोस्ट्रो अकाउंट क्या होता है?

दरअसल वोस्ट्रो एक लैटिन शब्द है, जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘आपका’। इस तरह वोस्ट्रो अकाउंट का मतलब ‘आपका खाता’ होता है। इसका उपयोग विदेशी मुद्रा के लेन-देन के लिए किया जाता है। यह एक ऐसा खाता है, जिसे एक संपर्ककर्ता बैंक दूसरे बैंक की ओर से रखता है। जैसे भारत की कोई बैंक किसी विदेशी बैंक का वोस्ट्रो खाता संभाल सकती है।

कैसे करता है काम?

मान लीजिए कि किसी भारतीय व्यापारी को विदेश से कोई सामान मंगवाना हो। ऐसी स्थिति में वह भारतीय रूपए को वोस्ट्रो अकाउंट में जमा करा देगा। अब सामान मिलने के बाद जब भुगतान की बारी आएगी तो वह इसी अकाउंट से राशि निर्यातक को भेज देगा। अब निर्यातक को यह राशि उसके देश में स्थानीय मुद्रा में मिल जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में डॉलर की जरूरत नहीं पड़ी। जबकि पहले भारतीय व्यापारी को डॉलर में भुगतान करना पड़ता था। आमतौर पर बैंक वोस्ट्रो अकाउंट उन देशों में खोलते हैं, जहां उनकी उपस्थिति नहीं है।

भारत को कितना फायदा?

बता दें कि यह पहला मौका है जब यूरोपीय यूनियन में शामिल जर्मनी ने किसी एशियाई मुद्रा में व्यापार करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा भारत अभी 64 देशों से रूपए में कारोबार करने पर बतचीत कर रहा है। अगर यह बातचीत सफल रही तो भारतीय मुद्रा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बन जाएगी। इससे भारत की डॉलर पर निर्भरता कम हो जाएगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक उथल पुथल का असर कम होगा। साथ ही इंटरनेशनल बैंकों को कंवर्जन फीस नहीं देना होगा। इसके अलावा रूपए में व्यापार करने से भारतीय रूपए की डिमांड भी बढ़ेगी, जिससे रूपए में मजबूती भी आएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com