केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA से जुड़ी खुशख़बरी, 1 जुलाई से होगा मिलना शुरू

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA से जुड़ी कई गलतफहमी हो रही हैं। उनके मन में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, उनकी सैलरी किस तरह प्रभावित होगी। वहीं, इस मामले में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है।
समयमान वेतनमान में नहीं एकरूपता, अधिकारी कर्मचारियों के बीच बनी दुविधा
समयमान वेतनमान में नहीं एकरूपता, अधिकारी कर्मचारियों के बीच बनी दुविधाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। सरकार ने पिछले साल देश के कर्मचारियों को बुरी खबर देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) को काटने की बात कही थी। हालांकि, उसके बाद सरकार ने ये घोषणा भी की थी कि, वह लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के DA ( Dearness Allowance) को फिर से शुरू करेगी। घोषणा के बाद से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA से जुडी कई गलतफहमी हो रही है। उनके मन में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, उनकी सैलरी किस तरह प्रभावित होगी। वहीं, इस मामले में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है।

सरकार की घोषणा :

बताते चलें, सरकार द्वारा पहले की गई घोषणा के तहत सरकार ने बताया था कि, कर्मचारियों को ये लाभ 1 जुलाई 2021 से दिए जाएंगे। इस लाभ के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला DA का प्रतिशत 17% से बढ़ाकर 28% हो जाएगा जिसमें 3% और एक्सपेक्टेड 4% की वृद्धि शामिल है। बता दें, DA में ये बढ़त 1 जनवरी 2021 से होनी थी। वहीं, एक नजर सातवें वेतन आयोग के नियमों पर डालें तो उनके अनुसार, 'कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से मल्टीप्लाई किया जाता है। ये फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। इससे सरकारी कर्मचारियों मंथली सैलरी बढ़ जाती है। इसके अलावा DA में वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का मंथली पीएफ और ग्रेच्युटी कॉन्ट्रिब्यूशन भी बदल जाएगा।

नोट : इस रकम में अलाउंस शामिल नहीं होता

जुलाई से शुरू होगा मिलना :

सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं। इन बदलावों से केंद्र के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी कुछ केंद्रीय कर्मचारियों का दोबारा DA मिलने का इंतजार जारी है। जो (DA, DR) कि, जुलाई से मिलना शुरू होगा। यह ऐसे कर्मचारी है जिनकी नाइट ड्यूटी होती है।

जुलाई से शुरू होगा मिलना :

सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं। इन बदलावों से केंद्र के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी कुछ केंद्रीय कर्मचारियों का दोबारा DA मिलने का इंतजार जारी है। जो (DA, DR) कि, जुलाई से मिलना शुरू होगा। यह ऐसे कर्मचारी है जिनकी नाइट ड्यूटी होती है। बताते चलें, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत नाइट ड्यूटी अलाउंस को लेकर बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में सरकार ने फैसला किया था।

DoPT ने दिशा-निर्देश जारी किए :

नाइट ड्यूटी अलाउंस को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। सरकार ने ये नियम कोरोना काल के दौरान जारी किए थे। हालांकि, अभी सभी तरह के भत्तों पर सरकार ने रोक लगा रखी है, लेकिन जुलाई से जब भत्ते दोबारा मिलना शुरू होंगे तब नाइट ड्यूटी करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा भी होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com