साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए 9-10 फीसदी विकास दर जरूरीः अमिताभ कांत

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए अगले 3 दशकों तक 9-10 प्रतिशत की दर से विकास करने की जरूरत है।
Amitabh Kant
Amitabh KantRaj Express

हाईलाइट्स

  • 35 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लिए अगले तीन दशकों तक 9-10 प्रतिशत की दर से विकास करना होगा

  • 35 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने के साथ 2047 तक हमें प्रति व्यक्ति आय 18,000 डॉलर तक ले जानी होगी

  • देश को विकास का चैंपियन बनने के लिए 12 राज्यों को 10 फीसदी से अधिक दर से विकास करना होगा

राज एक्सप्रेस । भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए अगले 3 दशकों तक 9-10 प्रतिशत की दर से विकास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को अगले तीन दशकों तक 9-10 प्रतिशत की दर से विकास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

अमिताभ कांत ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 2023 के अंतिम तीन महीनों में उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। यह पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज गति है। अक्टूबर-दिसंबर की विकास दर चालू वित्त वर्ष के अनुमान को 7.6 प्रतिशत तक ले जाने में मदद करेगी। देश के विकास में प्रति व्यक्ति आय भी बेहद महत्वपूर्ण है। अमिताभ कांत ने कहा कि 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के साथ हमारा उद्देश्य प्रति व्यक्ति आय को वर्तमान 3,000 डॉलर से बढ़ाकर 18,000 डॉलर तक ले जाना होना चाहिए।

देश को विकास का चैंपियन बनने के लिए कम से कम 12 राज्यों के योगदान की जरूरत है। उन्हें 10 प्रतिशत से अधिक दर से विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे पूर्वी राज्यों को की विकास गति को तेज करने की जरूरत है। अगर इन राज्यों की विकास दर को 10 प्रतिशत तक ले जाया जा सके तो निश्चित ही भारत 10 प्रतिशत से अधिक की दर से विकास करेगा।

उन्होंने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव के बाद देश को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में व्यापक सुधारों की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर राज्य स्तर पर शासन और कार्यान्वयन की गुणवत्ता में सुधार किया गया, तो आपको भारत की विकास गाथा में कुछ हैरान करने वाले बदलाव देखने को मिलेंगे। देश को विकास के लिए कई बड़ी कंपनियों की जरूरत है, क्योंकि जब बड़ी कंपनियां आती हैं, तो वे टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी आपूर्ति श्रृंखला तैयार करती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com