AC-फ्रिज खरीदने का मन बना रहे लोगों को निराश करने वाली खबर

यदि आप भी नए साल में नया एयर कंडीशनर (AC) और रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपको कुछ निराश कर सकती है। क्योंकि, अब कंपनियों ने इनकी कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
AC-फ्रिज खरीदने का मन बना रहे लोगों को निराश करने वाली खबर
AC-फ्रिज खरीदने का मन बना रहे लोगों को निराश करने वाली खबरSocial Media

राज एक्सप्रेस। अक्सर लोग किसी त्योहार, या नए साल के मौके पर एयर कंडीशनर (AC) और रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) जैसा कुछ नया लग्जरी आइटम खरीदना पसंद करते हैं। यदि आप भी नए साल में नया आइटम खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपको कुछ निराश कर सकती है। क्योंकि, अब कंपनियों ने इनकी कीमतें बढ़ने का ऐलान कर दिया है। उधर देश पहले ही बढ़ते कोरोना और कोरोना के नए Omicron वेरिएंट के चलते महंगाई की मार झेल रहा है।

अब इन प्रोडक्ट को खरीदने के लिए करना होगा जेब ढीली :

दरअसल, पिछले दो सालों के दौरान देश में इस कदर महंगाई बड़ी है कि, अब भारत के लोग पहले से तैयार हो चुके है कि, उन्हें किसी भी चीज की कीमतों में गिरावट जैसी खुशखबरी मिले। इसके अलावा नए साला के इन 10 दिनों में अब तक ऑटो उत्पादों और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि, अब एयर कंडीशनर (AC) और रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। इनकी कीमतों में बढ़त का कारण कच्चे माल की बढ़ी कीमतें बताई जा रही है क्योंकि, कंपनियों को अब इन प्रोडक्ट की लागत में कच्चे माल पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसलिए बिजली का सामान बनाने वाली कंपनियों ने AC और फ्रिज के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

इन कंपनियों ने बढ़ाई कीमतें :

बताते चलें, जिन कंपनियों ने AC, फ्रिज की कीमतें बढ़ाई है। उन कंपनियों में Panasonic, LG, हायर के नाम शामिल हैं। जबकि, जो कंपनियां जल्द ही कीमतें बढ़ने वाली है उन कंपनियों की लिस्ट में Sony, Godrej के नाम है। यह तिमाही के अंत तक कीमतें बढ़ा सकती हैं। खबरों की मानें तो, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा इन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण निर्माता कंपनियों से जनवरी और मार्च के बीच कीमतों में 5.7% की बढ़त दर्ज करने क कहा है। जबकि, कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं।

हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष का कहना :

खबरों की मानें तो जनवरी से मार्च के बीच वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी 5 से 10% तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अभी इनकी कीमतों में बढ़त दर्ज नहीं की गई है। उधर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष का कहना है कि, 'इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमत में यह वृद्धि कच्चे माल और विदेशों से आने वाले सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते की गई है। पैनासोनिक कंपनी पहले ही AC की कीमतों में 8% की बढ़ोतरी कर चुकी है और एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी पर विचार भी कर रही है।

कितनी बढ़ी कीमतें :

कंपनियां AC की कीमतों में पहले ही लगभग 8% की बढ़त दर्ज कर चुकी है। उधर पैनासोनिक इंडिया के डिवीजनल डायरेक्टर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स फुमियासु फुजीमोरी ने बताया है कि, 'हम निकट भविष्य में घरेलू उपकरणों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी पर ध्यान दे रहे हैं। अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से कीमतों में कम से कम 8-10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। बीते साल दिसंबर के मुकाबले इस साल कीमतों में करीब 6-7 फीसदी का इजाफा हुआ है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com