अडानी ग्रुप 200 अरब डॉलर के मार्केट कैप को पार कर बना भारत का तीसरा बड़ा ग्रुप

भारत के अरबपतियों में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कंपनियों के मार्केट कैप ने एक नया आंकड़ा छू लिया है। बताते चलें, इस आंकड़े को छू कर अडानी ग्रुप भारत का तीसरा बड़ा ग्रुप बन गया है।
अडानी ग्रुप 200 अरब डॉलर के मार्केट कैप को पार कर बना भारत का तीसरा बड़ा ग्रुप
अडानी ग्रुप 200 अरब डॉलर के मार्केट कैप को पार कर बना भारत का तीसरा बड़ा ग्रुपSocial Media

राज एक्सप्रेस। कई बार शेयर मार्केट में ऐसा माहौल देखने को मिलता है कि, पूरा मार्केट डाउन है, लेकिन फिर भी कुछ कंपनियों के शेयर में काफी बढ़त दर्ज होती है। ऐसा ही कुछ गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों के साथ भी हुआ है। इसी की बदौलत अब भारत के अरबपतियों में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की एक कंपनी के मार्केट कैप (Market Capital) ने एक नया आंकड़ा छू लिया है। बताते चलें, इस आंकड़े को छू कर अडानी ग्रुप भारत का तीसरा बड़ा ग्रुप बन गया है।

गौतम अडानी की कंपनी का मार्केट कैप :

पिछले सालों में जहां देश के लगभग सभी बड़े कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, इस दौरान भी देश के कुछ दिग्गज कारोबारी ऐसे थे, जिनकी कंपनी ने भरपूर लाभ कमाया है। ऐसा कंपनियों द्वारा की जा रही डील्स और कंपनी के शयरों में होने वाली उठापटक के कारण हुआ है। वहीं, अब आज मार्केट में गिरावट से हुई शुरुआत के बाद भी देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अडानी की एक कंपनी का मार्केट कैप इस कदर बढ़ा है कि, गौतम अडानी की कंपनी का मार्केट कैप कारोबार के दौरान 200 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था। और इस प्रकार इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला यह देश का तीसरा बड़ा ग्रुप बन गया है। इस मामले में एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है।

सातों लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप :

सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, अडानी ग्रुप कुल सात ऐसी कंपनियों का संचालन करती है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इन 7 में से 5 कंपनियों के शेयर गुरुवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। दर्ज हुई इस बढ़त के साथ अडानी ग्रुप ऐसी कंपनियों में शामिल हो गया जिसका टोटल मार्केट कैप 200 अरब डॉलर से ज्यादा है। अगर अडानी ग्रुप की उन 5 कंपनियों के मार्केट कैप की बात करें तो प्रत्येक कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। जबकि, दो कंपनियों अडानी पावर का मार्केट कैप 98000 करोड़ और अडानी विलमर का 82000 करोड़ रुपए है। इस प्रकार अडानी ग्रुप की सातों लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप गुरुवार को 201 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

भारत का पहला और दूसरा ग्रुप :

जानकारी के लिए बता दें, यदि अडानी ग्रुप देश का सबसे बड़ा तीसरा ग्रुप है तो पहले और दूसरे नंबर पर टाटा और रिलायंस का नाम है। आंकड़ों के अनुसार, इस लिस्ट में 320 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर टाटा ग्रुप का नाम है। जबकि, 237 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप का नंबर है। इस साल अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में काफी बढ़त दर्ज की गई है। इस प्रकार देखा जाए तो,

  • अडानी पावर में 157% की बढ़त

  • अडानी टोटल गैस में 50% की बढ़त

  • अडानी ग्रीन एनर्जी में 67% की बढ़त

  • अडानी ट्रांसमिशन में 51% की बढ़त

  • अडानी पोट्र्स एंड सेज में 17% की बढ़त

  • अडानी एंटरप्राइजेस में 28% की बढ़त

  • अडानी विलमर का शेयर 180% की बढ़त

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com