Quint में हिस्सेदारी खरीद कर Adani Group रखने जा रहा मीडिया लाइन में कदम

सीमेंट कंपनियों के साथ हुई डील के बाद अब गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Adani Group) का नाम एक और नई डील को लेकर चर्चा में नजर आरहा है। जो कि, क्विंट (Quint) मीडिया पोर्टल है।
Quint में हिस्सेदारी खरीद कर Adani Group रखने जा रहा मीडिया लाइन में कदम
Quint में हिस्सेदारी खरीद कर Adani Group रखने जा रहा मीडिया लाइन में कदमSyed Dabeer Hussain - RE

Adani Group New Deal : पिछले काफी समय से गौतम अडानी का अडानी ग्रुप चर्चा में नजर आरहा है। वह अब तक अपनी संपत्ति के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी किसी अन्य कारण के चलते। वहीं, सीमेंट कंपनियों के साथ हुई डील के बाद अब गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Adani Group) का नाम एक और नई डील को लेकर चर्चा में नजर आरहा है। जो कि, क्विंट (Quint) मीडिया पोर्टल है। इस डील के साथ Adani Group मीडिया लाइन में कदम रखने जा रहा है।

Adani Group की नई डील :

गौतम अडानी के Adani Group ने अब मीडिया लाइन में उतरने का मन बना लिया है। शायद यही कारण है कि, Adani Group ने मीडिया यूनिट एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMG Media Networks) ने राघव बहल द्वारा संचालित डिजिटल बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के साथ डील की है। इस डील के बाद Adani Group ने क्विंट की 49% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। अडानी ग्रुप (Adani group) द्वारा क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Quintillion Business Media) की 49% हिस्सेदारी खरीदने की यह खबर काफी चर्चा में है। Adani group ने शेयरधारकों के समझौते को 13 मई 2022 को एक दस्तावेज के जरिए सार्वजनिक किया था। इस खबर से Quint Digital Media Ltd के शेयरों में तो जैसे पर लग गए थे।

Quint के शेयर :

बताते चलें, Adani group के साथ हुई इस डील के सामने आने के बाद Quint Digital Media Ltd के शेयर में जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई। मीडिया कंपनी के शेयर BSE पर आज 10% की तेजी के साथ 327.55 रुपये पर नजर आए। हालांकि, अडानी ग्रुप की एक कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा इस डील के होने की जानकारी इस साल की शुरुआत में ही दे दी गयी थी। कंपनी ने मीडिया इंडस्ट्री में प्रवेश करने के मकसद से क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में एक अल्पसंख्यक हिस्सेदारी हासिल करने को लेकर ऐलान किया था।

Adani Group का कहना :

Adani Group ने अपने डाॅक्यूमेंट में कहा है, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMG Media) ने क्विंटिलियन मीडिया लिमिटेड (QML) और क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (QBML) के शेयरधारकों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। QML में 49% हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में कंपनी ने 13 मई 2022 को शेयर समझौता किया है।''

क्या है QBM :

जानकारी के लिए बता दें, द क्विंट एक अंग्रेजी और हिंदी पोर्टल है। जिसका संचालन क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड करता है। इसे QBM के नाम से भी जाना जाता है जो, एक न्यूज मीडिया कंपनी के तौर पर भी पहचानी जाती है। यह कंपनी इंडियन इकोनाॅमी, इंटरनेशनल फाइनेंस, कॉर्पोरेट कानून और शासन समेत अन्य विषयों पर आधारित खबरों की जानकारी देती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com