Adani Group की दो कंपनियों के ताजा आंकड़े जारी
Adani Group की दो कंपनियों के ताजा आंकड़े जारी Syed Dabeer Hussain - RE

Adani Group की कंपनियों के Q3FY23 के आंकड़े जारी, कुछ को मुनाफा तो कुछ को हुआ नुकसान

लगातार शेयरों में आई गिरावट के बीच Adani Group ने अब अपनी कंपनियों के 1 दिसंबर 2022 को खत्म तीसरी तिमाही (Q3FY23) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिनके अनुसार, कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

Adani Group Result : अडानी ग्रुप (Adani Group) के स्वामित्व वाली अलग-अलग कंपनियां हमेशा कभी शेयर मार्केट में हो रही उठा पटक के चलते है या फिर किसी न किसी नई डील के चलते चर्चा में नजर आती रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से Adani Group की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। जिसका कारण अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा जारी रिपोर्ट है।लगातार शेयरों में आई गिरावट के बीच Adani Group ने अब अपनी कंपनियों के 1 दिसंबर 2022 को खत्म तीसरी तिमाही (Q3FY23) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिनके अनुसार, कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

Adani Group ने जारी किए Q3FY23 के आंकड़े :

दरअसल, अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च और एक्टिविस्ट शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट Gautam Adani के अडाणी ग्रुप (Adani Group) के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है। क्योंकि, इस रिपोर्ट के चलते ही Gautam Adani अपनी संपत्ति लगातार खोते ही जा रहे हैं। हालांकि, पिछले साल ग्रुप की कंपनियों का यह हाल नहीं था। पिछले साल 31 दिसंबर 2022 को खत्म तीसरी तिमाही (Q3FY23) के दौरान देखा जाए तो Adani Group की Adani Green Energy, Adani Ports, Ambuja Cement और Adani Transmission ने से कुछ को मुनाफा हुआ तो कुछ को नुकसान हुआ था।

Adani Group द्वारा जारी ताजा आंकड़े :

  • Adani Green Energy का नेट प्रॉफिट Q3FY23 में साल-दर-साल लगभग 110% बढ़ा है। इस बढ़त के बाद कंपनी का मुनाफा बढ़कर 103 करोड़ रुपए हो गया। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 49 करोड़ रुपए दर्ज हुआ था।

  • Adani Ports का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16% घटता नज़र आया। इस गिरावट के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,315 करोड़ रुपए दर्ज हुआ था। जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,479 करोड़ रुपए दर्ज हुआ था। Adani Ports को ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू की बात करें तो उसमें 17.5% (YoY) की बढ़त दर्ज हुई थी। जिसके बाद Q3FY23 में कंपनी का रेवेन्यू 4,786.17 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 4,072 करोड़ रुपए था।

  • Ambuja Cement के नेट प्रॉफिट पर नज़र डालें तो यह Q3FY23 में साल-दर-साल 46.4% बढ़कर 369 करोड़ रुपए दर्ज हुआ। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में अंबुजा सीमेंट का नेट प्रॉफिट 252 करोड़ रुपए दर्ज हुआ था। Ambuja Cement के रेवेन्यू में भी 10.5% की बढ़त दर्ज हुई है। इस बढ़त के बाद कंपनी का रेवेन्यू 4,128 करोड़ रुपए पर जा पहुंचा। जो पिछले साल की सामान अवधि में 3,735 करोड़ रुपए दर्ज हुआ था।

  • Adani Transmission को दिसंबर तिमाही के दौरान 78% ज्यादा मुनाफा हुआ। मुनाफे में दर्ज हुई बढ़त के बाद कंपनी का आंकड़ा 474.72 करोड़ रुपए पर पहुंच गया । जबकि, पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में कंपनी का आंकड़ा 267 करोड़ रुपए था। जबकि, कंपनी का टोटल रेवेन्यू 3,551.7 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है, जो पिछले साल की सामान अवधि में 2,911.7 करोड़ रुपए की तुलना में 22% ज्यादा है।

कंपनी का कहना :

कंपनी ने कहा था कि, 'डिस्ट्रीब्यूशन लॉसेज घटकर 5.6% हो गए हैं। कलेक्शन एफिशिएंसी 100% से ऊपर रही। हालांकि, हाल के समय में कोयले की कीमतों और बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी का प्रभाव मंथली बिलिंग में फ्यूल एडजस्टमेंट चार्जेज की रिकवरी से आंशिक रूप से ऑफसेट हो गया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com