Gautam Adani की दौलत में भारी गिरावट से घटा मार्केट कैप
Gautam Adani की दौलत में भारी गिरावट से घटा मार्केट कैपSyed Dabeer Hussain - RE

Gautam Adani की दौलत में भारी गिरावट से घटा मार्केट कैप, कंपनी ने निवेशकों को वापस किया पैसा

Adani Group कंपनियों को Hindenburg रिपोर्ट के कारण लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस रिपोर्ट के चलते Adani Group के शेयरों में लगातार गिरावट के चलते ग्रुप का मार्केट कैप काफी घट गया है।

Adani Group M-Cap : अडानी ग्रुप (Adani Group) के स्वामित्व वाली अलग-अलग कंपनियां हमेशा से अपने मुनाफे के लिए जानी जाती रही है। वह ज्यादातर अपनी नई डील के चलते चर्चा में रहती थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से Adani Group की कंपनियों के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिससे कंपनियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस भारी नुकसान का मुख्य कारण अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट के चलते Adani Group के शेयरों में लगातार गिरावट के चलते ग्रुप का मार्केट कैप काफी घट गया है।

Gautam Adani की परेशानियां बढ़ी :

दरअसल, Hindenburg रिपोर्ट के चलते Gautam Adani की परेशानियाँ लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आज Adani Group की कंपनियों के शेयरों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इस प्रकार Gautam Adani की दौलत में इस साल 7150 करोड़ डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इन सबके बाद आज Adani Ports ने निवेशकों का 1500 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। इतना ही नहीं आज Adani Group ने गिरवी रखे शेयर भी छुड़ा लिये है। हालांकि, इन सबसे कोई फायदा नहीं दिख रहा है। क्योंकि, Adani Group के शेयरों का कंबाइंड मार्केट कैप काफी घट गया है। इस मामले में अमेरिकी रिसर्च फर्म की निगेटिव रिपोर्ट सामने आई है।

रिसर्च फर्म की निगेटिव रिपोर्ट :

अमेरिकी रिसर्च फर्म की निगेटिव रिपोर्ट की मानें तो, Adani Group के शेयरों का कंबाइंड मार्केट कैप 13500 करोड़ डॉलर से ज्‍यादा घट गया है। यह घटकर 10000 करोड़ डॉलर से भी कम रह गया है। ऐसे में गौतम अडानी की दौलत में दर्ज हुई गिरावट के बाद वह अब अमीरों की लिस्‍ट में 25वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी तरफ Adani Group के शेयरों में गिरावट जारी है। Adani Group के शेयर -

  • Adani Enterprises में 2% से ज्‍यादा गिरावट के बाद यह 1570 रुपये तक कमजोर हुए।

  • Adani Total Gas में 5% की गिरावट देखने को मिल रही है।

  • Adani Transmission में 5% का लोअर सर्किट लगा।

  • Adani Power में 5% की बढ़त दर्ज हुई।

  • Adani Wilmar में 2% की गिरावट देखी गई है ,

  • Adani Green Energy में 5% गिरावट आई।

  • ACC में 2% गिरावट आई।

  • NDTV में 2% की बढ़त दर्ज हुई।

  • Adani Ports में 2% की बढ़त दर्ज होने के बाद यह 594 रुपये तक मजबूत हुए।

24 जनवरी के बाद से लगातार दर्ज हो रही है गिरावट :

बताते चलें, 24 जनवरी के बाद से Adani Group के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इस गिरावट से ग्रुप के कुछ शेयर अपने 1 साल के हाई से 60% से 80% तक लुढ़क गये हैं। सबसे ज्‍यादा गिरावट Adani Transmission के शेयर में यानी 80% की गिरावट दर्ज हुई है। इसका 1 साल का हाई 4237 रुपये है तो वर्तमान समय में 831 रुपये पर नजर आ रहा है। Adani Enterprises में भी 50% से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि, अन्‍य शेयर भी 50-50% या उससे ज्‍यादा की गिरावट दर्ज हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com