Adani Power के शेयरों में बढ़त का सिलसिला जारी, लगातार लग रहा अपर सर्किट

अडानी ग्रुप की एक कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयर में काफी तेजी से बढ़त दर्ज हो रही है और Adani Power के शेयरों में इस बढ़ोतरी का सिलसिला पिछले कुछ समय से लगातार ही जारी है।
Adani Power के शेयरों में बढ़त का सिलसिला जारी
Adani Power के शेयरों में बढ़त का सिलसिला जारी Social Media

Adani Power Stock Rised : आज देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के रूप में दूसरा सबसे बहुचर्चित नाम अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का ही जाना जाता है। बीते कुछ समय में उनकी कंपनी के शेयरों की बदौलत उन्होंने कुछ समय के लिए मुकेश अंबानी की जगह ले ली थी। वहीं, अब उनके ग्रुप की ही एक कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयर में काफी तेजी से बढ़त दर्ज हो रही है और Adani Power के शेयरों में इस बढ़ोतरी का सिलसिला पिछले कुछ समय से लगातार ही जारी है।

Adani Power के शेयर में लगे पंख :

दरअसल, पिछले कुछ समय में कई बड़ी कंपनियों ने अन्य दूसरी कंपनियों के साथ विलय कर साझेदारी हासिल की है। इन्हीं कंपनियों की राह चलकर गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की एक कंपनी Adani power ltd. ने भी एक ब्लॉक डील की है। जिसको लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि, कंपनी ने लगभग 32 लाख शेयर या 0.2% इक्विटी के लिए एक ब्लॉक डील साइन की है। हालांकि, यह डील किस कंपनी के साथ हुई है किसने किसको कितनी हिस्सेदारी बेचीं या खरीदी। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस ब्लॉक डील की खबर सामने आते ही Adani power के शेयरों में तो मानों पख ही लग गए हों। यह हर दिन बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

आज कंपनी के शेयर का रहा कुछ ऐसा हाल :

बताते चलें, Adani power की इस ब्लॉक डील की खबर सुनकर कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। इसी के तहत आज मंगलवार को कंपनी के शेयर पर अपर सर्किट लगा और लगभग 10% की तेजी के साथ 232.90 रुपये पर बंद हुए। इतना ही नहीं ये सिलसिला पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस से चल रहा है क्योंकि, अडानी पावर के शेयर में लगातार अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। मंगलवार से पहले सोमवार को भी कंपनी के शेयर 211.75 रुपये पर बंद हुए थे।

अडानी ग्रुप का एक हिस्सा :

जानकारी के लिए बता दें, ये सभी कंपनियां अडानी पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियां हैं। इन छह कंपनियों की पूरी संपत्ति और देनदारियां अडानी पावर को ही ट्रांसफर की जाती हैं। अडानी पावर भी अडानी ग्रुप (Adani group) का ही एक भाग है, जो भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com