Air Vistara ने शुरू की दिल्ली से टोक्यो के लिए सीधी फ्लाइट

अब एयरलाइन Air Vistara ने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान के द्वारा दिल्ली से टोक्यो के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। इस फ्लाइट से यात्री सीधे दिल्ली से टोक्यो तक का सफर कर सकेंगे।
Air Vistara ने शुरू की दिल्ली से टोक्यो के लिए सीधी फ्लाइट
Air Vistara ने शुरू की दिल्ली से टोक्यो के लिए सीधी फ्लाइटSyed Dabeer -RE

राज एक्सप्रेस। भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के चलते सभी परेशान हैं, परन्तु काफी समय तक लगातार रहे लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक मंदी के हालात बनने लगे थे। इसलिए धीरे-धीरे करके लगभग सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं गईं। सभी सेवाओं में सबसे देर से रेलवे और हवाई यात्राएं शुरू की गई थीं। हालांकि, पिछले साल से अब तक कई उड़ानें शुरू कर दी गई थीं, इसी बीच अब एयरलाइन Air Vistara ने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान के द्वारा दिल्ली से टोक्यो के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है।

Air Vistara ने शुरू की नई फ्लाइट :

दरअसल, एयरलाइन कंपनी Air Vistara ने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान के द्वारा दिल्ली और टोक्यो के बीच सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया है। इस फ्लाइट का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन के बाद पहली फ्लाइट सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होकर टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंची। इस बारे में जानकारी विमानन कंपनी ने दी। कंपनी ने बताया कि, 'दिल्ली-टोक्यो रूट पर एयरलाइन की उड़ान भारत और जापान के बीच बने एयर बबल व्यवस्था के तहत संचालित होगी।'

'फ्रीडम फेयर' कार्यक्रम को विस्‍तार :

बताते चलें, इस फ्लाइट के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले Air Vistara ने 'फ्रीडम फेयर' कार्यक्रम को विस्‍तार देने की घोषणा की थी। फ्रीडम फेयर एक प्रकार का पैकेज है जो, ग्राहकों को दूसरी सुविधाओं के साथ अतिरिक्त चेक-इन बैगेज अलाउंस भी देगा। हालांकि, Airline का 'फ्रीडम फेयर' जुलाई 2018 में लॉन्च किया गया था। जो कि, एक सहज, मेनू-आधारित प्राइस निर्धारण मॉडल है, जिसे जो 'पे-फॉर-व्हाट-यू-वैल्यू' आधार पर सेवाएं प्रदान करता है।

क्या है एयर बबल व्यवस्था :

बताते चलें, बबल व्यवस्था कोरोना काल में शुरू की गई थी। जब पिछले साल देश में कोरोना के फैलने की शुरुआत के समय 23 मार्च 2020 को लॉकडाउन के तहत सभी तरह की फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया गया था। उस समय में सरकार द्वारा विदेशों में फसें हुए लोगों को भारत वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू की गई थी। जो लगभग 27 देशों के साथ गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत शुरू की गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com