इस टेलिकॉम कंपनी ने सितंबर 2020 में सब्सक्राइबर के मामले में Jio को पछाड़ा

रिलायंस Jio के आने के बाद भारत में अब तक सब्सक्राइबर के मामले में सबसे आगे रिलायंस Jio कंपनी ही रही है, लेकिन पहली पार इस टेलिकॉम कंपनी ने उसे पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
Airtel beats Jio in terms of subscribers in September 2020
Airtel beats Jio in terms of subscribers in September 2020Kavita Singh Rathore -RE

राज रक्सप्रेस। भारत के टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस Jio की एंट्री के बाद से ही टेलिकॉम कंपनियों में सब्सक्राइबर्स को लेकर काफी प्रतिस्पर्धा है। सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से एक प्लान्स की पेश करती रहती हैं। Jio के आने के बाद भारत में अब तक सब्सक्राइबर के मामले में सबसे आगे रिलायंस Jio कंपनी ही रही है, लेकिन पहली बार इस टेलिकॉम कंपनी ने उसे पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।

पहला स्थान हासिल करने वाली कंपनी :

दरअसल, पिछले चार सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि, किसी टेलिकॉम कंपनी ने रिलायंस Jio को सब्सक्राइबर के मामले में पीछे छोड़ा हो, लेकिन इस साल 2020 के सितंबर माह में ऐसा कर दिखाया है भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Airtel ने। जी हां, Airtel ने सितंबर में 37.7 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़ कर पहली बार रिलायंस Jio को पछाड़ दिया। बता दें, इस बात का खुलासा टेलिकॉम कंपनियों पर नजर रखने वाली कंपनी टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से हुआ।

किसने कितने जोड़े नए सब्सक्राइबर :

बताते चलें, टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2020 में Reliance Jio के नए सब्सक्राइबर की संख्या में 14.6 लाख रही। जबकि, सितंबर 2020 में ही भारती Airtel ने 37.7 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े है। जो कि, Jio के नए सब्सक्राइबर से दुगनी की भी ज्यादा है। इनके अलावा सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के इस दौरान 78,454 नए सब्सक्राइबर रहे।

किसने कितने गवाएं :

जहां, सितंबर में कई टेलिकॉम कंपनियों ने नए सब्सक्राइबर जोड़े तो वहीं, कई कंपनियों ने अपने सब्सक्राइबर खो दिए हैं। इन कंपनियों में सबसे पहले वोडाफोन-आइडिया ने सितंबर के महीने में अपने 46.5 लाख ग्राहक गवां दिए हैं। जबकि, MTNL ने 5784 और रिलायंस कम्युनिकेशन को 1324 ग्राहक खोये हैं।

रिलायंस Jio की लांचिंग :

बताते चलें, भारत में टेलिकॉम कंपनी रिलायंस Jio की लांचिंग चार साल पहले यानि 2016 के सितंबर में हुई थी। तब से अब तक कंपनी लगातार नए ग्राहक जोड़ती ही आई है। इस प्रकार रिलायंस Jio आज भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी होने का दर्जा हासिल कर चुकी है, लेकिन पिछले चार साल में पहली बाद airtel कंपनी ने सितंबर में कंपनी को ग्रहकों के मामले में पीछे छोड़ा है।

सितंबर में टेलिकॉम कंपनियों के कुल ग्राहक :

  1. रिलायंस Jio के कुल ग्राहकों की संख्या 40.41 करोड़ के पार

  2. भारती एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या 32.66 करोड़ रही।

  3. वोडाफोन-आइडिया के कुल ग्राहकों की संख्या 29.54 करोड़ रही।

  4. BSNL के कुल ग्राहकों की संख्या 11.88 करोड़ रही।

  5. MTNL के कुल ग्राहकों की संख्या 33 लाख रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com