तीन साल बाद फिर नजर आए लापता 'Jack Ma'
तीन साल बाद फिर नजर आए लापता 'Jack Ma'Social Media

तीन साल बाद फिर नजर आए लापता 'Jack Ma'

जैक मा (Jack Ma) के टैलेंट शो के दौरान न दिखने पर खबर आई थी कि, वह लापता हैं। इतना ही नहीं जैक मा को अक्टूबर 2020 के बाद से किसी ने नहीं देखा था। वहीँ, अब वह पूरे 3 साल बाद नज़र आए हैं।

राज एक्सप्रेस। साल 2021 में चीन के अरबपति कारोबारी और अलीबाबा ग्रुप से जुड़े जैक मा (Jack Ma) के लापता होने की खबर सामने आई थी। खबर यह थी कि, जैक मा के टैलेंट शो 'अफ्रीकाज बिजनेस हीरोज' के दौरान नजर नहीं आने पर इस तरह की खबर चारो तरफ फैल गई थी। इस शो में भी उनकी जगह कोई दूसरा प्रतिनिधि दिखा था। इतना ही नहीं जैक मा को अक्टूबर 2020 के बाद से किसी ने नहीं देखा था। वहीँ, वह अब एक बार फिर चीन में दिखाई दिए। बता दें, वह अन पूरे तीन साल बाद नजर आए हैं।

तीन साल बाद नजर आए जैक मा :

दरअसल, दो महीने से अधिक समय तक जनता की नज़र से गायब रहने के बाद साल 2021 के जनवरी में चीनी अरबपति और अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को लापता घोषित कर दिया गया था। उसके बाद उनकी न कोई खबर सामने आई न वह खुद कहीं देखे गए थे। वहीँ, अब लगभग 3 साल बाद हांग्जो के एक स्कूल में नजर आए। याद दिला दें, जैक मा द्वारा साल 2020 में चीन के वित्तीय नियामकों की आलोचना करने के बाद से ही वे 'गायब' थे। वह तब से अब तक कहीं सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए थे, लेकिन अब वेह जब दिखाई दिए तो यह खबर चारों तरफ जंगल में आग की तरह फैल रही है।

उद्यमियों द्वारा की गई थी कार्रवाई :

बताते चलें, जैक मा पर टेक उद्यमियों द्वारा कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद वह गायब हुए थे। बता दें, जैक मा को सबसे हाई-प्रोफाइल चीनी अरबपति माना जा रहा रहा। चीन से सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैक मा विदेश में एक साल से ज्यादा रहने के बाद चीन वापस लौट आए हैं। अलीबाबा के स्वामित्व वाले एक अखबार की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया कि, 'जैक मा कुछ समय के लिए हांगकांग में रुके थे, जहां उन्होंने दोस्तों से मुलाकात की और एक अंतरराष्ट्रीय कला मेले आर्ट बेसल का भी संक्षिप्त दौरा किया। मा कृषि प्रौद्योगिकी के बारे में जानने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं।'

आखिरी बार अक्टूबर 2020 दिखे थे जैक मा :

बताते चलें, जैक मा आखिरी बार अक्टूबर 2020 में दिखे थे। उन्होंने एक वित्तीय सम्मेलन में कहा था कि, 'पारंपरिक बैंकों में पॉन शॉप मेंटालिटी है। अगले महीने एंट 26 बिलियन येन मूल्य का आईपीओ लाने की योजना जो दुनिया की सबसे बड़ी आईपीओ होती को चीनी अधिकारियों ने अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com