कुछ ही मिनटों में हट जाएंगे RBI द्वारा यस बैंक पर लगे सभी प्रतिबंध

आज यस बैंक से RBI द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। अब यस बैंक के ग्राहक बैंक से मन चाही रकम निकल सकते हैं। वहीं, आज RBI का प्रतिबंध हटने की खबर सुनते ही बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।
all ban of Yes bank will Remove today
all ban of Yes bank will Remove today Social Media

राज एक्सप्रेस। चारों तरफ से मुसीबतों में घिरे यस बैंक (Yes Bank) की मुश्किलों अब कम होती नजर आ रही हैं क्योंकि, आज यस बैंक से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा लगाया गया प्रतिबंध आज हटा दिया जाएगा है। अब यस बैंक के ग्राहक बैंक से अपनी मन चाही रकम निकाल सकते हैं। वहीं, आज RBI का प्रतिबंध हटने की खबर सुनते ही बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। आपको बता दें यस बैंक के शेयरों में ये तेजी तब आई जब भारत सहित दुनियाभर के शेयरों में गिरावट आई हुई है।

यस बैंक के शेयर :

आज के कारोबार के दौरान चौथे दिन यस बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। शेयरों में 50 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। बीते तीन सेशन्स के दौरान बैंक के शेयर में लगभग 200% की बढ़त दर्ज की गई थी। यस बैंक के शेयरों ने 1000 पर्सेंट का फायदा दिया। शुरुआती कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर 49.95% की बढ़त के साथ 87.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दूसरी तरफ NSE में यस बैंक के शेयर 48.84% की बढ़त दर्ज करते हुए 87.30 रुपये पर पहुंचे।

चारों दिन के शेयर :

अगर लगातार चारों दिन के शेयर देखें तो, यस बैंक के चारों दिन के शेयर में कुल 251% की बढ़त दर्ज की गई। बता दें, मंगलवार को ही मूडीज ने यस बैंक की रेटिंग को अपग्रेड किया था, इस अपडेशन के बाद बैंक के शेयरों में 59% की बढ़त देखने को मिली। लोगों का मानना है कि बैंक के शेयरों में यह तेजी बैंक की पुनर्गठन योजना की घोषणा के बाद से आई है।

आज शाम 6 बजे का समय तय :

RBI द्वारा यस बैंक पर लगाए गए सभी प्रतिबंध आज शाम 6 बजे से हट जाएंगे। इसके बाद कोई भी ग्राहक जाकर बैंक से अपने मनचाहे पैसे निकाल सकेगा। प्रतिबंध हटते ही बैंक अपना कामकाज एक बार फिर सामान्य तरीके करना शुरू कर देगा। बता दें कि, मंगलवार को इसी मामले को लेकर ही यस बैंक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

RBI का प्रतिबंध :

RBI द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के अनुसार, यस बैंक के ग्राहक बैंक से एक महीने में केवल पचास हजार रूपये ही निकाल सकते थे। साथ ही RBI ने यस बैंक की कमान अपने हाथ में लेने का ऐलान भी किया था। जब से RBI का ऐलान हुआ तब से बैंक के ग्राहकों में खलबली मच गई है। इसी के चलते बैंक के अकाउंट होल्डर्स और जनता भी काफी परेशान हो गई थे। जनता ATM के बाहर लम्बी-लम्बी लाईन लगा कर खड़े थे। हालांकि, आज RBI से सारे प्रतिबंध हट गए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com