मुंबई में कल से पूरी क्षमता के साथ दौड़ेंगी सभी लोकल ट्रेनें

अगर आप काफी समय से सभी लोकल ट्रेनों के चलने का इंतज़ार कर रहे थे तो, जान लें अब मुंबई में सभी लोकल ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे दी गई है। जिससे कल से अब मुंबई में पहले की तरह सभी लोकल ट्रेनें दौड़ेंगी।
मुंबई में कल से पूरी क्षमता के साथ दौड़ेंगी सभी लोकल ट्रेनें
मुंबई में कल से पूरी क्षमता के साथ दौड़ेंगी सभी लोकल ट्रेनें Syed Dabeer Hussain - RE

मुंबई, भारत। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रहवासियों के लिए फायदे की खबर। अगर आप मुंबई की लोकल ट्रेन में रोजाना सफर करते थे और काफी समय से आप लोकल ट्रेनों के चलने का इंतज़ार कर रहे थे तो, जान लें अब मुंबई में सभी लोकल ट्रेनों को चलाने की अनुमति देदी गई है। जिसके बाद कल से अब मुंबई में पहले की तरह सभी लोकल ट्रेनें दौड़ेंगी।

कल से बहाल होंगी सभी लोकल ट्रेनें :

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के चलते सभी यातायात की सुविधाएं बंद कर दी गईं थीं, हालांकि, धीरे-धीरे करके सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं, लेकिन इसी दौरान जब महाराष्ट्र में कोरोना बहुत ज्यादा तेजी से फ़ैल रहा था तो इस बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई में लॉकडाउन लागू रखा गया और यातायात की सभी सुविधाओं बंद ही रखा गया। इसके बाद धीरे-धीरे बसें, मेट्रो और मुंबई चलने वाली लोकल ट्रेनें चलनाशुरू की गई, लेकिन इसके बाद भी सभी लोकल ट्रेने नहीं चलाई गईं। हालांकि, काफी समय के इंतज़ार के बाद आज से मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन सेवाओं को कल यानी गुरुवार (28 अक्टूबर) से बहाल कर दिया जाएगा।

इन नियमों के साथ चलाई जाएंगी लोकल ट्रेनें :

बताते चलें, मुंबई में गुरुवार से सभी लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, लेकिन इसके लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के तहत इन लोकल ट्रेनों में सफर करने वालो को कोरोना की वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य है। दोनों डोज लेने वालों यात्री को ही यात्रा करने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं सभी को मास्क पहनना भी अनिवार्य रखा गया है। बता दें, देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए इन लोका ट्रेनों को पहले की तरह चलने का फैसला किया गया है। क्योंकि, आज तक मुंबई में सभी ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा था। हालांकि, कल से न केवल सभी ट्रेनें चलेंगी बल्कि इन्हें पूरी क्षमता के साथ चलाने का फैसला लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com