देश के लगभग स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ा दी FD पर ब्याज दरें
देश के लगभग स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ा दी FD पर ब्याज दरेंKavita Singh Rathore - RE

देश के लगभग स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ा दी FD पर ब्याज दरें, जल्द जमा कर दें पैसा

लगभग स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अगर आपका अकाउंट इन स्मॉल फाइनेंस बैंक में है तो यह खबर आपके काम की हो सकती हैं। जान लें इन बैंकों की लिस्ट...

New Interest Rate on FD : रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने अप्रैल में रेपो रेट (Repo rate) नहीं बढाई है, तब भी लगभग स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अगर आपका अकाउंट इन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) में है तो यह खबर आपके काम की हो सकती हैं। जान लें, इन बैंकों की लिस्ट...

FD पर बढाई ब्याज दरें :

दरअसल, प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक एक-दूसरे को काटें टक्कर देते हैं। वहीँ, अब स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इसी कड़ी में जुड़ गए हैं। वह अभी अपने ग्राहकों के लिए एक से एक सेवाएं पेश करने लगे हैं। इसी कड़ी में जबसे रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट (Repo rate) में कोई बदलाव नहीं किया तब भी कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ाते नज़र आरहे हैं। वहीँ, अब लगभग स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है।

यूनिटी बैंक (Unity Bank) की दरें :

यूनिटी बैंक (Unity Bank) ने अपने ग्राहकों को दी जाने वाली 7 दिन से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 4.5 से 9% तक का ब्याज देने का ऐलान किया है। जबकि, 1001 दिन की FD पर 9% तक की ब्याज दर मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 9.50% तक ब्याज मिलेगा।

जना बैंक (Jana Bank) की दरें :

जना बैंक के ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) 3.75% से लेकर 8.15% तक ब्याज मिल रहा है। जबकि, 50 दिन के जमा पर अधिकतम 8.15% ब्याज मिल रहा है। वहीं, इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 8.80% तक ब्याज मिल रहा है।

सूर्योदय बैंक (Suryoday Bank) की दरें :

सूर्योदय बैंक ने अपने ग्राहकों को दी जाने वाली 7 दिन से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 8.51% तक का ब्याज देने का ऐलान किया है। जबकि, 999 दिन की FD पर 8.51% तक की ब्याज दर मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 4.5 से 8.76 % तक ब्याज मिलेगा।

उज्जीवन बैंक (Ujjivan Bank) की दरें :

उज्जीवन बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 3.75 से 8.25% तक ब्याज दे रहा है। जबकि, बैंक 560 दिन की अवधि पर अधिकतम 8.25% तक का ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष बैंक (Utkarsh Bank) की दरें :

उत्कर्ष बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 4% से 8.25% तक ब्याज दर दे रहा है। जबकि, 700 दिन की FD पर 8.25% ब्याज दर मिल रही है । इसी अवधि के लिए बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9% तक ब्याज दे रहा है।

फिनकेयर बैंक (Fincare Bank) की दरें :

फिनकेयर बैंक ने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 3% से 8.11% तक की ब्याज दर देने का ऐलान किया है। जबकि, 750 दिन की अवधि पर अधिकतम 8.11% ब्याज मिलेगा। इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 8.71% तक ब्याज मिल रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com