इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे में दिया इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में कढ़ाई मशीनों का व्यवसाय चलाने वाली कंपनी एलायंस ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का ऐलान किया है।
इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे में दिया इलेक्ट्रिक स्कूटर
इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे में दिया इलेक्ट्रिक स्कूटरSocial Media

ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। अब तक पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण सिर्फ बड़ी-बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ही करती आरहीं थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से कई नई स्टार्टअप कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। इतना ही नहीं काफी समय से कई नई कंपनियों के साथ ही भारत सरकार भी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में कढ़ाई मशीनों का व्यवसाय चलाने वाली कंपनी एलायंस ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का ऐलान किया है।

कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का ऐलान :

दरअसल, आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके चलते ज्यादातर लोग अब ज्यातर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहे है। हालांकि, पिछले दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी से ये कीमतें लगातार बढ़ी ही हैं। इसके अलावा देश में आज प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है इस सब को देखते हुए सूरत स्थित कढ़ाई मशीनों का व्यवसाय चलाने वाली कंपनी एलायंस ग्रुप ने अपने अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफे में इलेक्ट्रिक स्कूटर देने की घोषणा की है।

एलायंस ग्रुप के निदेशक :

बताते चलें, इस बारे में जानकारी देते हुए एलायंस ग्रुप के निदेशक सुभाष डावर ने बताया है कि, ''ईंधन की बढ़ती कीमतों और अन्य कारकों के मद्देनजर हमने अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहन उपहार में देने का फैसला किया है। यह मुद्दा न केवल मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है बल्कि कंपनी के वित्तीय रुख को भी प्रभावित करता है। इससे न केवल ईंधन पर होने वाले खर्च की बचत होगी बल्कि हमारी कंपनी को पर्यावरण संरक्षण और हरित स्वरूप में योगदान करने का मौका भी मिलेगा। वह हमेशा पर्यावरण की सद्भावना में विश्वास करते हैं और प्रकृति की संगति में रहना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाना उनका जुनून है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com