Amazon ने बताया छंटनी का कारण और कर्मचारियों का आंकड़ा
Amazon ने बताया छंटनी का कारण और कर्मचारियों का आंकड़ा - Social Media

Amazon ने बताया छंटनी का कारण और कर्मचारियों का आंकड़ा

हाल ही में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने भी छंटनी का ऐलान किया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने छंटनी का कारण और कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। जो कि, अब दे दी है।

Amazon Layoff Worker : बीते कुछ समय से IT सेक्टर की कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। पिछले दिनों से लगातार कई दिग्गज IT कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। वहीं, हाल ही में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon ने भी छंटनी का ऐलान किया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने छंटनी करने का कारण और कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। जो कि, अब दे दी है। जी हां कंपनी ने छंटनी का कारण और कर्मचारियों के आंकड़े को लेकर जानकारी दे दी है। बता दें, पिछले दिनों Meta, BYJU'S और Unacademy द्वारा अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था। वहीं, अब यह खबर भी सामने आई है।

Amazon ने की छंटनी :

दरअसल, ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने अपने कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मामले में पहले जब खबर आई थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि, कंपनी ने एक साथ रोबोटिक्स टीम के 3500 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला है। जबकि अब खबर यह है कि, Amazon ने 10 हजार लोगों को जॉब से निकाल सकती है। कंपनी ने छंटनी का यह फैसला बढ़ती आर्थिक मंदी यानी कंपनी को हुए नुकसान के चलते लिया है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, 'अगले हफ्ते ही हजारों लोगों की जॉब जा सकती है।'

Amazon ने जताई आर्थिक मंदी की आशंका :

Amazon ने आशंका जताते हुए कहा है कि, 'आर्थिक मंदी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कंपनी को अपने खर्चे कम करना चाहिए। इसलिए ही हमारे द्वारा पिछले हफ्ते हायरिंग फ्रीज करने की भी अनाउंसमेंट किया गया था। साथ ही अब कंपनी अपने कर्मचारियों को दूसरी जगह नौकरी खोजने के लिए भी कह रही है।' ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी ने अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता लागत में कटौती के उपायों के तहत करने का मन बनाया है। क्योंकि, पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट :

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'अमेजन ने एक महीने की लंबी समीक्षा के बाद कुछ लाभहीन इकाइयों के कर्मचारियों को कंपनी के भीतर अन्य अवसरों की तलाश करने के लिए आगाह किया है। अमेजन अपने एलेक्सा व्यवसाय का बारीकी से मूल्यांकन कर रहा है और वर्तमान में इस पर विचार कर रहा है कि क्या उसे वॉयस असिस्टेंट में नई क्षमताओं को जोड़ने की कोशिश पर ध्यान देना चाहिए, जो विभिन्न प्रकार के अमेजन उपकरणों पर उपलब्ध है।' बता दें, यह रिपोर्ट Amazon द्वारा व्यस्त छुट्टियों के मौसम में विकास में मंदी की चेतावनी के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आई थी। 

NYT की रिपोर्ट :

एनवाईटी (NYT) की रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'कोविड-19 महामारी के वर्षों के दौरान अपने रिकॉर्ड पर सबसे अधिक लाभदायक समय का अनुभव करने के बाद अमेजन की वृद्धि दो दशकों में सबसे कम दर तक धीमी हो गई। महामारी के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी देखी गई थी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com