नए साल में Amazon एक बार फिर करने जा रहा छंटनी
नए साल में Amazon एक बार फिर करने जा रहा छंटनीSocial Media

नए साल में Amazon एक बार फिर करने जा रहा छंटनी, दी अभी से जानकारी

ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon ने 2022 में छंटनी की थी। कंपनी ने छंटनी करने का कारण बढ़ती आर्थिक मंदी यानी कंपनी को हुए नुकसान को बताया था। वहीँ, अब Amazon से एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है।

Amazon Again Layoff Worker : बीते कुछ समय से कई कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। पिछले साल के आखिरी महीनों में लगातार कई दिग्गज कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। वहीं, हाल ही में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon ने भी छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने छंटनी करने का कारण बढ़ती आर्थिक मंदी यानी कंपनी को हुए नुकसान को बताया था। वहीँ, अब Amazon से एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है।

Amazon फिर करने जा रहा है छंटनी :

दरअसल, ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon ने एक बार फिर अपनी कंपनी में छंटनी करने की जानकारी दी है। कंपनी ने इस बार पहले ही बता दिया है कि, वह इस बार 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। हालांकि, कंपनी पहले भी अपने कई कर्मचरियों को बाहर का दरवाजा दिखा चुकी है। हालांकि, इस बार कंपनी पहले की तुलना में काफी बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकाल रही है। इस छंटनी को लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, Amazon में यह होने वाली अब तक की सबसे बड़ी छंटनी हो सकती है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किया मेमो :

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी ने कर्मचारियों को एक मेमो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी है। इस मेमो में कहा गया है कि, 'यह कंपनी की वार्षिक योजना प्रक्रिया का पालन करता है। पहले कंपनी से की गई कटौती में लगभग 10,000 लोगों के प्रभावित होने की उम्मीद थी। कुछ अतिरिक्त छंटनियां भी की जाएंगी जिसमें अमेजन कॉरपोरेट रैंक्स के लोग शामिल होंगे।' अगर कंपनी यह छंटनी करती है तो यह किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी में होने वाली सबसे बड़ी छंटनी साबित होगी। कंपनी ने अभी अपने उन कर्मचारियों को जानकारी नही दी है, जिनका नाम निकाले जाने वाले कर्मचारियों की लिस्ट में शामिल है। उन्हें इस बारे में जानकारी 18 जनवरी से दी जाएगी।

Amazon के CEO ने भेजा नोटिस :

Amazon के CEO 'एंडी जेसी' ने कर्मचारियों को भेजे नोट में कहा कि, "हम प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए काम कर रहे हैं। और पैकेज प्रदान कर रहे हैं जिसमें सेपरेशन पेमेंट, ट्रांजिशनल हेल्थ इंश्योरेंस बेनेफिट्स और अन्य जगहों पर जॉब प्लेसमेंट समर्थन शामिल हैं।" बता दें, कंपनी ने यह बात मानी है कि, कंपनी में महामारी के दौरान बहुत से लोगों की भर्ती हुई थी, लेकिन अब कंपनी को कई लोगों को निकालना भी पड़ेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com