EVs से डिलीवरी के लिए Amazon ने की महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी

Amazon एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी के साथ साझेदारी करने के चलते चर्चा में है। जी हां, Amazon ने आनंद महिंदा की कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है।
Amazon ने की महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी
Amazon ने की महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। ई-कामर्स कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) पिछले कई दिनों से फ्यूचर ग्रुप-RIL की डील के चलते काफी चर्चा में बनी हुई थी। वहीं, अब Amazon एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी के साथ साझेदारी करने के चलते चर्चा में है। जी हां, Amazon ने आनंद महिंदा की कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है।

महिंद्रा के साथ साझेदारी :

दरअसल, अब Amazon कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में उतरने का मन बना लिया है। इसी के चलते Amazon कंपनी ने भारत की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahinda) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत अमेजन कंपनी अब लगभग 100 Mahindra Treo Zor EVs को देश के सात प्रमुख शहरों में अपने डिलीवरी नेटवर्क से जोड़ेगा। इस मामले में कंपनी ने स्वयं जानकारी दी है।

कंपनी ने दी जानकारी :

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Amazon कंपनी ने जिन सात प्रमुख शहरों में Mahindra Treo Zor को नेटवर्क से जोड़ा है। उसमें बेंगलूरु, नई दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर और लखनऊ का नाम शामिल है। बता दें, Mahindra Treo Zor को Amazon इंडिया के डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स के नेटवर्क में तैनात किया गया है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने पिछले साल ही जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि, वह अपने डिलीवरी नेटवर्क में लगभग 10 हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को जोड़ेगा।

2025 तक 10 हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी शामिल :

ऑनलाइन इ-कॉमर्स कंपनी Amazon के मुताबिक, Amazon कंपनी के डिलीवरी नेटवर्क में वर्ष 2025 तक करीब 10 हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हो जाएंगी। हालांकि, ये गाड़ियों कंपनी द्वारा किए गए ऐलान से अलग हैं। बता दें, कंपनी ने ऐलान किया था कि, Amazon ने दुनिया भर में अपने डिलीवरी नेटवर्क में वर्ष 2030 तक करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियों को जोड़ने की प्रतिबद्धता दिखाई है। इसके अलावा Amazon कंपनी ने बताया है कि, 'महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ यह भागीदारी ई-परिवहन उद्योग में भारत की वृद्धि के लिए एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

Amazon के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया :

इस मामले में Amazon के वाइस प्रेसिडेंट, कस्‍टमर फुलफ‍िलमेंट ऑपरेशन, अखिल सक्‍सेना ने कहा कि 'Amazon कंपनी ने अपने ऑपरेशन से पर्यावरण को न्‍यूनतम प्रभावित करने की प्रतिबद्धता जताई है और हम एक पर्यावरण अनुकूल सप्‍लाई चेन के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।'

Mahindra Treo Zor अक्टूबर 2020 में हुई थी लांच :

बताते चलें, Mahindra Treo Zor गाड़ी 8 किलोवॉट पॉवर वाली है। इसकी क्षतमा 550 किग्रा तक वजन ढोने की है। इसे अक्टूबर 2020 में लांच किया था और इसमें एडवांस्ड लीथियम-ऑयन बैट्री लगी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com