Anand Mahindra comment on Bangalore rain viral video
Anand Mahindra comment on Bangalore rain viral videoSocial Media

आनंद महिंद्रा ने बेंगलुरू की बारिश के बीच वायरल हो रहे वीडियो पर किया शानदार कमेंट

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ज्यादातर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चा में बने रहते है। अब उन्होंने बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश के बीच वायरल हो रहे वीडियो पर एक शानदार कमेंट किया है।

राज एक्सप्रेस। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का नाम ज्यादातर उनकी कोई न कोई सोशल मीडिया पोस्ट के चलते चर्चा में बना रहता है। इतना ही नहीं वह हर दिन कुछ न कुछ प्रेरणात्मक व वायरल कंटेंट शेयर करने के लिए भी चर्चा में रहते हैं। क्योंकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं, अब उन्होंने बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश के बीच वायरल हो रहे वीडियो पर एक पोस्ट किया है।

अनद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो :

दरअसल, भारत के कई राज्य अब तक भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। इन राज्यों में कर्नाटक का नाम भी शामिल है। यहां, बेंगलुरू में हो रही मूसलाधार बारिश से कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। साथ ही हालात त्राहिमान होते नज़र आ रहे है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो चुके है, जिससे यहां के लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी तेज बारिश के बीच लोग अपना काम-धन्धा भी जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगहों के हाल इतने बुरे हो गए है कि उन्हें संभालने के लिए नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और आम आदमी सभी मिलकर सहयोग करने में लगे हुए हैं। इस बीच 'महिंद्रा एंड महिंद्रा' ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बेंगलुरु की बारिश से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो लोगों को जहां चाह, वहां राह का संदेश देता है।

आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट :

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर यूजर @hey__goku द्वारा शेयर किए वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'जहां चाह, वहां राह...।' बता दें, यूजर द्वारा शेयर की गई यह क्लिप पर यूजर में लिखा था कि, 'बेंगलुरु इसलिए इनोवेशन हब है!' इस ट्वीट को अब तक 5 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। जबकि, 9 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। वहीँ, 1.2 हजार लोग इसे रीट्वीट्स कर चुके हैं।

क्या है वायरल वीडियो में ?

बताते चलें, 'महिंद्रा एंड महिंद्रा' ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में लोग पानी से लबालब सड़क को पार करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इस बुलडोजर के आगे वाले हिस्से में कई लोग सवार हैं और ड्राइवर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए सबको रोड पार करवा रहा है।इस वीडियो पर यूजर्स काफी तेजी से कमेंट कर रहे है। एक कमेंट ऐसा भी आया है 'आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com