Bolero ने बचाई युवक की जान, आनंद महिंद्रा की खुशी का ठिकाना नहीं
राज एक्सप्रेस। देश में आजकल सड़क हादसों की तादात काफी बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के मालिक आंनद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर एक वीडिओ साझा किया। जिसमे महिंद्रा की काफी बहुचर्चित और बहुत ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Mahindra Bolero द्वारा एक JCB से युवक की जान बचाते नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर आनंद महिंद्रा काफी खुश नजर आए।
क्या है इस वीडियो में :
दरअसल, महिंद्रा ग्रुप के मालिक आंनद महिंद्रा द्वारा शेयर किये गए वीडियो से आप Mahindra Bolero गाड़ी की विश्वसनीयता का अंदाजा लगा सकते हैं। इस वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि, सामने से एक JCB अपना नियंत्रण खोते हुए आगे बढ़ रही है और वो जैसे ही सड़क के किनारे पर खड़े एक मोटर साइकिल चालक को टक्कर मारने जा ही रही होती है, इतने में बीच में Mahindra Bolero आ जाती है। जिससे उस मोटरसाइकिल पर सवार युवक की JCB से टक्कर होने से बच जाती है। हालांकि, Bolero गाड़ी को भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
आनंद महिंद्रा नजर आये काफी खुश :
बता दें, यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के जरिए काफी वायरल हुआ है। वीडियो के माध्यम से महिंद्रा की Bolero गाड़ी की काफी प्रशंसा हुई और सैकड़ों लोगों ने इस गाड़ी को सराहा है। जिससे महिंद्रा ग्रुप के मालिक आंनद महिंद्रा को काफी ख़ुशी हुई। ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने ट्वीट से ट्वीट कर कहा कि,
ऐसा लग रहा था कि, बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।
आनंद महिंद्रा, महिंद्रा ग्रुप के मालिक
Bolero SUV की लांचिंग :
जानकारी के लिए बता दें, Mahindra कंपनी ने अपनी Bolero SUV को इस साल की शुरुआत में BS6 वर्जन में लॉन्च किया है। यह भारत के ग्रामीण इलाकों में पॉपुलर यूटिलिटी वाहन के रूप में काफी चर्चित है। कंपनी ने इसमें काफी दमदार 1.5 लीटर का mHawk75 इंजन दिया है जो 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस रखा गया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।