अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया

अनिल अंबानी की मुसीबतें इतनी आसानी से नहीं टलने वाली हैं। क्योंकि, अब अनिल अंबानी को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया
अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दियाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। काफी समय से नुकसान और विवादों में घिरे रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी की मुश्किलें पिछले दिनों कुछ कम होती नजर आ रही थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि, अनिल अंबानी की मुसीबतें इतनी आसानी से नहीं टलने वाली हैं। क्योंकि, अब अनिल अंबानी को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

अनिल अंबानी ने दिया इस्तीफा :

अंबानी परिवार के दो बेटे हैं, कहां एक मुकेश अंबानी लगातार आसमान की बुलंदियों को छूते चले जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनिल अंबानी दिन प्रतिदिन नुकसान में डूबते जा रहे हैं। जहां, आज मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के करीब पहुंचने की खबर सामने आई है तो, वहीं, अनिल अंबानी के रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। जी हां, अनिल अंबानी ने अपने डायरेक्टर पद से इस्तीफा बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के आदेश जारी करने के बाद दिया है। SEBI ने इस आदेश के साथ ही अनिल अंबानी के किसी भी लिस्टेड कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। ऐसे में अनिल अंबानी यह कदम उठाने पर मजबूर हो गए। इस मामले में रिलायंस पावर ने जानकारी दी।

रिलायंस पावर ने दी जानकारी :

रिलायंस पावर ने इस मामले में BSE फाइलिंग को जानकारी देते हुए कहा है कि, "SEBI के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए रिलायंस पावर के बोर्ड से अनिल अंबानी गैर-कार्यकारी निदेशक के पद से हट गए हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एडीजी ग्रुप ने कहा है कि कि रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्टक्चर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राहुल सरीन को पांच साल के लिए अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।"

प्रतिभूती बाजार से भी हो चुके थे बैन :

बताते चलें, इससे पहले फरवरी 2022 में ही बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, अनिल अंबानी और तीन अन्य लोगों को पैसा निकालने का आरोप लगते हुए प्रतिभूती बाजार (Securities Market) से बैन कर दिया गया था। अब अनिल अंबानी के इस्तीफे देने के फैसले को SEBI के आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, इस मामले में फर्मों ने अपने बयान में कहा है कि, 'निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से अनिल अंबानी के नेतृत्व में कंपनी को बड़ी वित्तीय चुनौतियों से आगे बढ़ने और कंपनी के ऋृण मुक्त होने के लिए उनके योगदान पर भरोसा जताया है।'

बोर्ड ने कहा :

बोर्ड ने कहा कि, 'पिछले एक साल में कंपनी ने अपने सभी शेयरधारकों को काफी फायदा पहुंचाया है। स्टॉक की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 150 रुपये तक पहुंच गई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com