अनिल अंबानी की कंपनी एक बार फिर बांड धारकों को ब्याज चुकाने में हुई असफल
अनिल अंबानी की कंपनी एक बार फिर बांड धारकों को ब्याज चुकाने में हुई असफलSyed Dabeer Hussain - RE

अनिल अंबानी की कंपनी एक बार फिर बांड धारकों को ब्याज चुकाने में हुई असफल

काफी समय से नुकसान और विवादों में घिरे रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि, कंपनी इस बार भी बांड धारकों को ब्याज चुकाने में असफल हो गई है।

राज एक्सप्रेस। काफी समय से नुकसान और विवादों में घिरे रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार बढ़ती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की कई कंपनियां बिकने की कगार पर थीं। वहीं, अब उनके सामने एक और नई मुश्किल आ खड़ी हुई है। क्योंकि, अब एक बार फिर उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल बांड धारकों को ब्याज का पैसा चुकाने में असफल हो गई है।

कंपनी एक बार फिर असफल :

दरअसल, अनिल अंबानी पिछले कई सालों से मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उनकी समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं। क्योंकि, उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल इससे पहले 12 बार बांड धारकों को ब्याज का पैसा चुकाने में असफल होने के बाद एक बार फिर असफल हो गई है। बता दें, कंपनी को ब्याज की 14,827 करोड़ रुपए की रकम नॉन कनर्विटबल डिबेंचर्स (NCD) में निवेश के एवज में 22 अप्रैल चुकानी थी, जिसे वो नहीं चुका सकी।

कंपनी ने शेयर मार्केट को दी गई जानकारी :

बताते चलें, कंपनी द्वारा शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में कहा गया है कि, 'कंपनी की लिस्टेड नॉन कनर्विटबल डिबेंचर्स (NCD) की कीमत 14,827 करोड़ रुपए है। रिलायंस कैपिटल ने इससे पहले अपनी प्रमुख संपत्तियों को बेचने के लिए लोगों से बोली मंगाई थी। कंपनी अपनी संपत्तियों को नहीं बेच पा रही है, जिसकी वजह से वह पेमेंट करने में फेल हो रही है। कंपनी उन्हें संपत्तियों की बिक्री पर लगी रोक की वजह से नहीं बेच पा रही है। इससे उसके पास जो भी संपत्तियां डायरेक्ट या इनडायरेक्ट है, उससे कोई पैसे नहीं आ पा रहे हैं।' कंपनी ने आगे कहा कि, 'HDFC बैंक और एक्सिस बैंक को दिए जाने वाले पैसे के मामले में वह 12 बार फेल हुई है। यह पैसे उसे जनवरी 2020 से मार्च 2021 के दौरान देना था।'

हर महीने देगा इतना ब्याज तो चुका सकेगी रकम :

जानकारी के अनुसार, यदि रिलायंस कैपिटल ब्याज की रकम से 4.77 करोड़ रुपए का भुगतान हर महीने HDFC बैंक को और 71 लाख रुपए का ब्याज एक्सिस बैंक को करती है, तब जा कर कंपनी बैंकों का कर्ज चुका सकेगी। क्योंकि, अनिल अम्बानी की रिलायंस कैपिटल कंपनी ने HDFC बैंक से 524 करोड़ और एक्सिस बैंक से 101 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इस रकम पर HDFC बैंक ने 10.6% ब्याज और एक्सिस बैंक ने 13% ब्याज लगाया था। वहीं, अभी रिलायंस कैपिटल पर बैंकों का कुल 711 करोड़ रुपए कर्ज बकाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com