अप्रैल 2023 में हुआ ताबड़तोड़ GST कलेक्शन
अप्रैल 2023 में हुआ ताबड़तोड़ GST कलेक्शनSocial Media

अप्रैल 2023 में हुआ ताबड़तोड़ GST कलेक्शन, इस महीने आंकड़ा पीछे महीने से भी ऊपर

इस साल की शुरुआत से वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और इसमें बढ़त ही दर्ज हुई है। वहीँ, अब केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2023 के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं।

April 2023 GST Collection : बीते सालों में कई कारणों के चलते महंगाई और नुकसान काफी बढ़ी है। इन सब का बुरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा था। हालांकि, इन सब के बाद भी इस साल की शुरुआत से वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और इसमें बढ़त ही दर्ज हुई है। वहीँ, अब केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2023 के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं।

GST कलेक्शन में दर्ज हुई बढ़त :

दरअसल, देश की आर्थिक स्थिति में सुधर लाने के लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन का काफी योगदान होता है। वहीँ, वित्त मंत्रालय हर महीने हुए कलेक्शन के आंकड़े जारी करता है। जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में GST कलेक्शन का आंकड़ा 12% बढ़ा है। इस प्रकार देखा जाए तो यह बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, मार्च 2023 में यह आंकड़ा 1,60,122 करोड़ था। इस बार जमा हुआ कलेक्शन सबसे अधिक जीएसटी राजस्व है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में कुल GST कलेक्शन 1,87,035 करोड़ रुपए रहा। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 38,440 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 47,412 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 89,158 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 12,025 करोड़ रुपये सहित है) बताया जा रहा है।

PM मोदी ने किया ट्वीट :

बताते चलें, भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) साल 2017 में जुलाई में लागू हुआ था तब से अब तक सबसे ज्यादा कलेक्शन पिछला रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपये का था जो, पिछले साल अप्रैल में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये बड़ी खबर है। कर की कम दर के बावजूद कर संग्रह बढ़ना जीएसटी की सफलता को बताता है।यह दर्शाता है कि जीएसटी ने एकीकरण और अनुपालन को किस तरह बढ़ाया है।"

मंत्रालय का कहना :

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक साल पहले के समान महीने की तुलना में अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत अधिक रहा है। इस दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात समेत) से मिलने वाला कर राजस्व साल भर पहले की तुलना में 16% अधिक हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2023 में नौ करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए जो फरवरी 2023 के 8.1 करोड़ बिल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने अप्रैल के दौरान आईजीएसटी से 45,864 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी और 37,959 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी का निपटान किया।"

नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का अप्रैल 2023 में कुल राजस्व केंद्रीय जीएसटी के मामले में 84,304 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के संदर्भ में 85,371 करोड़ रुपये रहा. जीएसटी संग्रह पर उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 की एक शानदार शुरुआत है. उन्होंने कहा, ‘‘उपभोक्ता मांग में तेजी के साथ जीएसटी संग्रह का आंकड़ा देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि का संकेत है.’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com