कुछ वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री अप्रैल 2022 में घटी, ये नाम हैं शामिल

खुद को पटरी पर लाने के लिए कंपनियों ने अपनी नई कारें लांच कीं और लगातार कर भी रही हैं या अन्य कोई और तरीका अपना रही हैं, इसके बावजूद कई कार निर्माता कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
कुछ वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री अप्रैल 2022 में घटी, ये नाम है शामिल
कुछ वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री अप्रैल 2022 में घटी, ये नाम है शामिलSocial Media

ऑटोमोबाइल। देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक बिगड़ी है। इसी के चलते ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज़ कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम गई थी। पूरे मार्केट में न ही कोई वाहन लांच हो रहे थे और काफी समय तक न ही किसी वाहन की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ गई हैं। खुद को पटरी पर लाने के लिए कंपनियों ने अपनी नई कारें लांच कीं और लगातार कर भी रही हैं या अन्य कोई और तरीका अपना रही है, इसके बावजूद कई कार निर्माता कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री में गिरावट :

दरअसल, इस साल की शुरुआत में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़त देखने को मिली थी, जिसका असर अब कुछ वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री पर देखने को मिला है। इन वाहन निर्माता कंपनियों में Maruti Suzuki India, Hyundai, Honda, MG Motors के नाम शामिल हैं। हालांकि, मार्च में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई थी, फिर भी पिछले साल की तुलना में मार्च 2022 के बाद अब अप्रैल, 2022 में भी कुछ कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।

Maruti Suzuki India की बिक्री :

जहां, Maruti Suzuki India कंपनी हर साल देशभर में एक महीने में लाखों कार की बिक्री करती थी। वहीं, पिछले महीने यानी अप्रैल 2022 में Maruti Suzuki India ने मात्र 1,32,248 यूनिट्स की बिक्री पूरे देशभर में की है। इस प्रकार अप्रैल में बिक्री में 7% की गिरावट देखने को मिली है। क्योंकि, पिछले साल अप्रैल (2021) में कंपनी ने कोरोना वाले माहौल के बीच भी कुल 1,42,454 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की Alto और S-Presso जैसी मिनी कारें 32% गिरावट के साथ 17,137 यूनिट्स बिकी। जबकि, Swift, Celerio, Ignis, Baleno और DZire जैसी कॉम्पैक्ट कारें 18% गिरावट के साथ 59,194 यूनिट्स बिकी। वहीँ, यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 33% ज्यादा हुई।

Hyundai की बिक्री :

अप्रैल 2022 में Hyundai की कुल थोक बिक्री पर नजर डालें तो इसमें भी 10% की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के साथ कंपनी की वाहन बिक्री का आंकड़ा घटकर 44,001 यूनिट्स का रह गया। जबकि अप्रैल, 2021 में कंपनी ने कुल 49,002 यूनिट्स बेचीं थीं।

Honda की बिक्री :

Honda Cars (होंडा कार्स) की अप्रैल में कुल 7,874 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि से 13% कम है। कंपनी ने अप्रैल, 2021 में कुल 9,072 वाहन की बिक्री की थी। हालांकि, इस साल कंपनी के वाहन निर्यात में बढ़त दर्ज हुई है। यह बढ़कर 2,042 यूनिट्स पर पहुंच गए हैं।

MG Motors की बिक्री :

MG Motors (एमजी मोटर्स) की खुदरा बिक्री की बात की जाए तो कंपनी की खुदरा बिक्री में 22% की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद कंपनी की अप्रैल 2022 में कुल बिक्री 2,008 यूनिट्स की हुई। जबकि यही आंकड़ा अप्रैल, 2021 में 2,565 यूनिट्स का था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com