त्यौहारी सीजन ने ऑटोमोबाइल मार्केट का बदला रुख

इस साल दिवाली ने ऑटोमोबाइल मार्केट का रुख ही बदल कर रख दिया है, इस त्यौहार ने बुराई के अंत की तरह ही कुछ समय से लगातार चल रही वाहन मार्केट की सुस्ती का भी अंत कर दिया है। जानिए, कंपनियों के आंकड़े।
Automobile Market
Automobile MarketKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • दिवाली पर वाहन की बिक्री में आई काफी तेजी।

  • वाहन कंपनियां सुस्ती से बहार आने में रही कामयाब।

  • मारुति सुजुकी की बिक्री में तेजी।

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में आई गिरावट।

राज एक्सप्रेस। अक्सर अपने देखा होगा कि, लोग वाहन खरीदने का मन बनाते हैं तो सोचते है कि, थोड़ा रुक कर किसी त्यौहार पर लेंगे, और यही कारण है कि, त्यौहार का सीजन आते ही ऑटोमोबाइल मार्केट (Automobile Market) में काफी समय से चल रही सुस्ती अब फुर्ती में बदल गई, वहीं इस दिवाली पर चारपहिया वाहन की बिक्री में काफी तेजी देखने को मिली है। हालांकि, कुछ कंपनियां अपने ही पिछले साल के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई हैं, लेकिन फिलहाल इसी साल की सुस्ती से बहार आने में कामयाब रही है।

आकड़ों के अनुसार :

खास तौर पर यह बिक्री देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी और अन्य बड़ी कंपनियों जैसे महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके अलावा भी कई वाहन कंपनियों की बिक्री में सुधार आया है।

मारुति सुजुकी की बिक्री :

मात्र साल 2019 के अक्टूबर में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के वाहनों की थोक बिक्री में 4.5% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, साथ ही कंपनी की 1,44,277 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2018 के अक्टूबर में कंपनी का यह अकड़ा 1,38,100 यूनिट्स का था। यह बिक्री पिछले साल महीनों में पहली बार इतनी तेजी से बड़ी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री :

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी ने भी अक्टूबर 2019 में वाहन बिक्री का एक बड़ा आंकड़ा पार किया, लेकिन पिछले साल के आंकड़े तक नहीं पहुंची। जी हां इस साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में कंपनी के वाहनों बिक्री पिछले साल की तुलना में 11% तक कम हुई, इस साल कंपनी की बिक्री 49,193 यूनिट्स रही, जबकि अक्टूबर 2018 में कंपनी के वाहनों की संख्या 55,350 यूनिट्स थी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की साल 2019 के सितंबर माह की बिक्री में 21% की गिरावट दर्ज की गई और यह आंकड़ा 40,692 यूनिट्स का था। इस पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन निभाग के विपणन एवं बिक्री प्रमुख विजय राम नकरा ने बताया कि,

"महिंद्रा के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहा। इस दौरान खुदरा बिक्री में थोक बिक्री से करीब 40% की बढ़ोत्तरी हुई है। यात्री और वाणिज्यिक वाहनों दोनों में मजबूत खुदरा बिक्री देखी गई है।"

विजय राम नकरा, प्रमुख

टोयोटो किर्लोस्कर की बिक्री :

यदि एक नजर टोयोटो किर्लोस्कर की साल 2019 के अक्टूबर माह की घरेलू बिक्री पर डालेंगे तो, आपको इसमें भी 6% की गिरावट के साथ 11,866 यूनिट्स ही दिखेंगी, जबकि पिछले साल की इसी महीने की बिक्री देखेंगे तो यह आंकड़ा 12,606 यूनिट्स का होगा, वहीं इसी साल 2019 के सितंबर माह में कंपनी की बिक्री 10,203 यूनिट्स रही, यह आंकड़ा भी पिछले साल की तुलना ही था, लेकिन फिर भी कंपनी मानना है कि, कंपनी कुछ समय से चल रही सुस्ती से बहार आई है। इस पर टोयोटो किर्लोस्कर कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन. राजा ने बताया कि,

"त्योहारी मौसम विशेषकर धनतेरस और दिवाली में ग्राहकों की मांग में तेजी दर्ज की गई है।"

एन. राजा,उप प्रबंध निदेशक

एमजी मोटर इंडिया की बिक्री :

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने साल 2019 के अक्टूबर महीने में कुल SUV हेक्टर की बिक्री की 3,536 यूनिट्स की है।

दोपहिया वाहन की बिक्री :

एक नजर दोपहिया वाहन क्षेत्र की बिक्री पर भी डालें तो आप देखेंगे कि, साल 2019 के अक्टूबर माह में घरेलू बाजार में दोपहिया वाहन की बिक्री में 13% तक की गिरावट दर्ज की गई है और यह आंकड़ा 2,78,776 यूनिट्स रहा, वहीं साल 2018 के अक्टूबर माह में वाहनों की बिक्री 3,19,942 यूनिट्स रही थी।

TVS मोटर की बिक्री :

इस साल TVS मोटर कंपनी के दोपहिया वाहन बिक्री में 25.45% की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 2,52,684 यूनिट्स की बिक्री की है। जब की पिछले साल अर्थात 2018 में कंपनी ने 3,38,988 यूनिट्स की बिक्री की थी।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री :

साल 2019 के अक्टूबर महीने में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki) कंपनी ने घरेलू बाजार में अपने 7.19% अधिक दोपहिया वाहन बेचें और यह आंकड़ा 66,215 यूनिट्स पर पंहुचा, जबकि अक्टूबर 2018 में यही आंकड़ा 61,768 यूनिट्स का था।

अशोक लेलैंड की बिक्री :

वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में अपने कुल 37% की गिरावट के साथ 9,074 यूनिट्स बेचीं है, वहीं कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 14,341यूनिट्स बेचीं थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co