टाटा से लेकर ह्युंडई जैसी बड़ी कम्पनियों ने मचाई एक्सपो में धूम
टाटा से लेकर ह्युंडई जैसी बड़ी कम्पनियों ने मचाई एक्सपो में धूमSyed Dabeer Hussain - RE

टाटा से लेकर ह्युंडई जैसी बड़ी कम्पनियों ने मचाई एक्सपो में धूम, जानिए कौनसी कारें हुई शोकेस

हर दिन यहां बड़ी कंपनियों की गाड़ियाँ लोगों के होश उड़ा रही है। लेकिन बावजूद इसके यह देखने को मिल रहा है कि सभी का फोकस इस बार इलेक्ट्रिक वाहन पर अधिक है।

राज एक्सप्रेस। बुधवार से ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस एक्सपो में कई बड़ी कम्पनियां अपने वाहन पेश कर रही हैं। इन वाहनों को लेकर लोगों में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। टाटा से लेकर मारुति और MG जैसे बड़े नाम एक्सपो 2023 में अपने पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहनों को लोगों के सामने ला रही है। हर दिन यहां बड़ी कंपनियों की गाड़ियाँ लोगों के होश उड़ा रही है। लेकिन बावजूद इसके यह देखने को मिल रहा है कि सभी का फोकस इस बार इलेक्ट्रिक वाहन पर अधिक है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बार लॉन्च हुई कुछ खास गाड़ियों के बारे में।

टाटा :

टाटा कंपनी की गाड़ियों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस बार टाटा ने अपनी कार अल्ट्रोज का सीएनजी वेरियंट लॉन्च किया है। इसके अलावा अल्ट्रोज और पंच में सीएनजी सिलेंडर का साइज छोटा किया गया है, ताकि बूट स्पेस बढाया जा सके। इसके साथ टाटा ने एक्सपो में अपनी नई कार टाटा कर्व, अविन्या और हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन और सिएरा EV कॉन्सेप्ट कार को भी रिवील किया है।

मारुति :

मारुति कंपनी ने अपनी मोस्ट वेटेड SUV जिम्नी को रिवील किया है। यह इंटरनेशनल मार्केट में पहले से धूम मचा रही थी। जबकि अब यह भारत की सड़कों पर दिखाई देगी। देश में इसका 4 व्हील ड्राइव और 5 डोर वर्जन पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने प्रीमियम SUV फ्रॉन्क्स को भी रिवील किया है। यह SUV स्पोर्टी लुक के साथ युवाओं का ध्यान खींच रही है। इसके अलावा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX भी यहां देखने को मिली है।

MG :

इस कंपनी ने एक्सपो में दूसरे दिन हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली कार यूनिक-7 को पेश किया है। कार को लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें P390 फ्यूल सेल लगा हुआ है, जिसकी मदद से 6।4 लीटर के टैंक की रीफ्यूलिंग में केवल 3 मिनट का समय लगेगा। जबकि इसकी रेंज 605 किमी बताई गई है। इसके अलावा MG की पहली इलेक्ट्रिक MPV MIFA-9 भी यहां दिखाई दी।

ह्युंडई :

ह्युंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान के द्वारा लॉन्च किया गया। इस कार की शुरुआती कीमत 44।95 लाख रुपए है। इसके साथ ही ह्युंडई ने आयनिक-6 और नेक्सो को भी रिवील किया है।

किया :

कारों की इस रेस में किया के द्वारा अपनी किया KA-4 और EV-9 को लॉन्च किया गया है। दोनों इलेक्ट्रिक कारें हैं और बताया जा रहा है कि किया इसी साल से EV का प्रोडक्शन भी शुरू करने वाली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com