BMW ने भारत में उतारी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW i4', दिए गए है खास फीचर्स

जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी नई कार को आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'BMW i4' नाम से भारतीय मार्केट में उतारा है।
BMW ने भारत में उतारी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW i4'
BMW ने भारत में उतारी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW i4'Social Media

ऑटोमोबाइल। अगर आप भी महंगी कारों के शौकीन हैं और जल्द ही कोई महंगी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर हो सकती है आपके काम की। क्योंकि, जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी नई कार को आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'BMW i4' नाम से भारतीय मार्केट में उतारा है। जिसके लिए कंपनी अपनी इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है यदि आप भी इस कार को लेने के इच्छुक हैं तो, आप इस कार की बुकिंग कंपनी की साईट या पास के किसी डीलरशिप से जाकर कर सकते हैं।

BMW ने लांच की नई कार :

आज दुनियाभर सहित भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी देखा जा रहा है। अब तक पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण सिर्फ कुछ कंपनी ही करती आ रही थी, लेकिन हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों और कुछ नॉन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। इसी लगातार बढ़ते क्रेज को देखते हुए जर्मन की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW i4' को लांच किया है। इस नए वेरिएंट की बिक्री भारत में कंपनी के सभी डीलरशिप्स पर शुरू कर दी गई है। यदि आप भी इसे ख़रीदना चाहते हो तो, आपको बता दें, कंपनी ने इस SUV की भारत में एक्स शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये तय की है। साथ ही कंपनी ने इसमें कई शानदार फीचर्स के साथ उतारा है। ये कंपनी की फ्लैगशिप BMW iX इलेक्ट्रिक SUV से नीचे पोजिशन बनाने में सफल मानी जा रही है।

BMW i4 के फीचर्स :

  • BMW i4 इलेक्ट्रिक कार होने के साथ ही काफी शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ लांच की गई है।

  • इसकी रेजन की बात करें तो यह कार लगभग 600 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।

  • इस इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट के रूप में उतारा जा रहा है।

  • यह प्राइसिंग के मामले में कंपनी की M340i और 3 Series Gran Limousine से ऊपर है।

  • BMW i4 को iX एसयूवी की तरह ही CLAR आर्किटेक्चर पर डिवेलप किया गया है।

  • कंपनी ने BMW i4 में 83.9 kWh का बैटरी पैक दिया है।

  • इसकी बैटरी के चलते यह सिंगल चार्ज पर 590 किलोमीटर तक चलाई जा सकती हैं।

  • BMW i4 का इलेक्ट्रिक मोटर 340bhp की पावर और 430Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

  • इस इलेक्ट्रिक सेडान की टॉप स्पीड 190kmph की बताई जा रही है

  • BMW i4 को लेकर यह भी खबर है कि, यह महज 5.7 सेकेंड में 0-100kmph तक की स्पीड से चलाई जा सकती है।

  • यह ICE पावर्ड BMW i4 जैसी ही दिखती है।

  • BMW i4 में बंद किडनी ग्रिल्स, 10 स्टेज एक्टिव एयर फ्लैप, फ्रंट लिप स्पॉयलर, 17 इंच की व्हील, बॉडी दी गई है।

  • इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लू ट्रीटमेंट, बेहतर बंपर, 14.9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी एंबिएंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा और हरमन कार्डन के 17 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम समेत कई खास एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स दिए गए हैं।

  • इसे 11 किलोवॉट चार्जर से इसे 8.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

  • यह मात्र 10 मिनट में 164km चलने लायक चार्ज हो जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co