Volvo ने लांच की कंपनी की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 'XC40'
Volvo ने लांच की कंपनी की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 'XC40'Social Media

Volvo ने लांच की कंपनी की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 'XC40'

स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी वॉल्वो कार इंडिया (Volvo Car India) भारत में कंपनी की देश में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को Volvo XC40 नाम से लांच कर दिया है।

ऑटोमोबाईल। पिछले साल नुकसान उठाने के बाद अब ऑटो कंपनियां मुनाफे के लिए लगातार कोई न कोई योजना तैयार कर रही हैं। कई कंपनियां लगातार वाहन लांच कर रही हैं। कोई कंपनी पुराने वाहन अपडेट कर रही है तो कई अपने वाहनों के साथ कोई ऑफर की पेशकश कर रही है। पिछले साल के दौरान स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी वॉल्वो कार इंडिया (Volvo Car India) ने हाल ही में अपने नए ऑल-इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश की थी। इन्हीं में एक नाम Volvo XC40 का भी शामिल था। वहीं, कंपनी ने अब इस इलेक्ट्रिक कार को लांच कर दिया है। जो कि, कंपनी की देश में बिकने वाली सबसे सस्ती कार होगी।

Volvo की नई इलेक्ट्रिक SUV की कीमत :

दरअसल, आज दुनियाभर के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। जिससे कई ऐसी कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक वाहन लांच करती नजर आ रही है। जिन्होंने पहले इस सेगमेंट में एक भी वाहन लांच नहीं किया है। वहीं, कई लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करती नजर आ रही हैं। इसके दो मुख्य कारण हैं पहला पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और दूसरा बढ़ रहा प्रदूषण। इन सबको ध्यान में रखते हुए स्वीडिश की वाहन निर्माता Volvo ने ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo XC40 को लांच कर दिया है। यह कंपनी की देश की सबसे सस्ती कार है। क्योंकि, कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45.90 लाख रुपये तय की है। कंपनी ने इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट B4 Ultimate में उतारा है। यदि आप इस कार को त्योहारी सीजन में खरीदते हैं तो कंपनी ने एक सीमित समय के लिए इस पर 2.70 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के दौरान ग्राहक इसे 43.20 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

Volvo XC40 के फीचर्स :

  • Volvo XC40 में माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन की सुविधा भी जोड़ी गई है।

  • एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें आगे की तरफ LED हेडलैंप्स दिए गए हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड LED DRL भी हैं। DRL का डिजाइन Thor के हैमर जैसा तैयार किया गया है।

  • बीच में हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल देखने को मिलती है। जो फॉग लैंप हाउसिंग है, वह भी अब बदल गई है।

  • Volvo XC40 का ओवरऑल फ्रंट फेस अब अपने इलेक्ट्रिक वर्जन जैसा रखा गया है।

  • इसमें अब डुअल-टोन पेंट स्कीम और 18 इंच के अलॉय व्हील अब नहीं दिए गए हैं।

  • Volvo XC40 को सिंगल टोन शेड और सिंपल पांच-स्पोक सिल्वर अलॉय व्हील्स के साथ लाया गया है. पीछे की तरफ कोई बदलाव नहीं है।

  • ग्राहक 5 कलर ऑप्शन में से अपनी पसंद का कलर चुन सकते हैं।

  • इसमें पहले की तरह ही ऑल-ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है।

  • डैशबोर्ड और डोर पैनल पर एक नया वुडन ट्रिम जोड़ा गया है।

  • Volvo XC40 का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी अपडेटेड एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस देने वाला है।

  • इसमें गूगल के प्ले स्टोर से लेकर गूगल मैप्स और बाकी फीचर्स मिलेंगे।

  • इसमें ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और 14-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम का सपोर्ट मिलता है।

  • इस क्रॉसओवर में आपको वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, और एयरप्योरीफायर के साथ पीएम 2.5 फिल्टर का फीचर भी मिलते हैं।

  • सेफ्टी के लिहाज से Volvo XC40 में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS का फीचर दिया गया है।

  • Volvo XC40 में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, पायलट असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फिचर्स शामिल किए हैं।

Volvo XC40 का इंजन :

Volvo XC40 में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसके साथ अब 48V बैटरी भी जोड़ी गई है। यह ज्यादा पावर के साथ ही ज्यादा फ्यूल इफिशिएंट की सुविधा देता है। यह पावरट्रेन 197 hp और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी फ्यूल इकॉनमी 15 kmpl (ARAI) होने की खबर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com