Auto Expo 2023 के अंतिम दिन हुई ना-ना प्रकार के वाहनों की पेशकश
Auto Expo 2023 के अंतिम दिन हुई ना-ना प्रकार के वाहनों की पेशकशSocial Media

Auto Expo 2023 के अंतिम दिन हुई ना-ना प्रकार के वाहनों की पेशकश

आज Auto Expo 2023 का आखिरी दिन था, अब तक कई कंपनियां अपने वाहन पेश कर चुकी है। वहीं, आज आखिरी दिन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी खास रहा। आज इलेक्ट्रिक वाहनों सहित ना-ना प्रकार के वाहनों की पेशकश हुई।

ऑटोमोबाइल। भारत में पिछले कई दिनों से एक ही बड़े इवेंट की चर्चा हो रही थी। आज उस इवेंट का अंतिम दिन था। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुए इस Auto Expo 2023' (ऑटो एक्सपो 2023) इवेंट में 13 जनवरी से 18 जनवरी यानी आज तक कई सारे वाहनों की पेशकश हुई। बता दें, यह पूरे दो साल बाद आयोजित होने के कारण लोग इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित थे। आज Auto Expo 2023 का आखिरी दिन था और अब तक कई कंपनियां अपने वाहन पेश कर चुकी है। वहीं, आज आखिरी दिन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी खास रहा। आज इलेक्ट्रिक वाहनों सहित ना-ना प्रकार के वाहनों की पेशकश हुई।

Auto Expo 2023 में पेश हुए लगातार कई वाहन :

दरअसल, Auto Expo 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से हो गई थी, लेकिन 11 और 12 जनवरी के दो दिन मीडिया के लिए रिजर्व रखे गए थे। इस दिन से लेकर आज तक लगातार कई शानदार वाहनों की पेशकश होती रही है। Auto Expo 2023 के आखिरी दिन यानी आज काफी खास रहा। इस दौरान कई कंपनियों ने आने वाली कारों और दो पहिया वाहनों को शोकेश किया। आज कई सारे इलेक्ट्रिक वाहनों की भी पेशकाश हुई। इस दौरान Maruti, Hyundai, Toyota, MG, BYD, Tata, Kia, Praveg जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को शोकेश किया।

दो पहिया वाहनो की पेशकश :

बताते चलें, इस Auto Expo 2023 के अंतिम दिन कई दो पहिया वाहन कंपनियों ने भी इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर की पेशकश की। इन कंपनियों में Matter, Ultraviolet, Joy-e Bike, TVS, Hero Vida, Greaves जैसी कंपनियां शामिल रही हैं। बता दें, इस दौरान कई चार्जिंग कंपनियां भी यहां उपस्थित हुई। उन्होंने भी यहां आए लोगों को अपने चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी अच्छे से दी। कंपनियों की ओर से कई तरह के चार्जिंग स्टेशन को भी शोकेस किया गया था। यहां कुछ कंपनियों ने हाइड्रोजन जैसे ईंधन से चलने वाली कारों को भी दिखाया।यह कारें MG Eunik 7, Toyota Mirai थी। टाटा की ओर से हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक और बसों को भी ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया।

फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों की हुई पेशकश :

Auto Expo 2023 में एक और स्वच्छ ईंधन वाली तकनीक के तहत आने वाली फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों में दिलचस्पी दिखाई। Honda, Hero MotoCorp, Yamaha, Suzuki, TVS, Maruti, Toyota जैसी कंपनियों की ओर से ईथेनॉल पवैलियन में इन वाहनों के प्रोटोटाइप को शोकेस किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com