BMW ने भारत में उतारी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW iX'

आज दुनियाभर सहित भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज को देखते हुए जर्मन की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW iX' सोमवार को लॉन्च की।
 BMW ने भारत में उतारी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW iX'
BMW ने भारत में उतारी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW iX' Social Media

ऑटोमोबाइल। अगर आप भी महंगी कारों के शौकीन हैं और जल्द ही कोई महंगी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर हो सकती है आपके काम की। क्योंकि, जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई कार को आज सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'BMW iX' नाम से भारतीय मार्केट में उतारा है। जिसके लिए कंपनी अपनी इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है यदि आप भी इस कार को लेने के इच्छुक हैं तो, आप इस कार की बुकिंग कंपनी की साईट या पास के किसी डीलरशिप से जाकर कर सकते हैं।

BMW ने लांच की नई कार :

आज दुनियाभर सहित भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी देखा जा रहा है। अब तक पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण सिर्फ कुछ कंपनी ही करती आ रही थी, लेकिन हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों और कुछ नॉन इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। इसी लगातार बढ़ते क्रेज को देखते हुए जर्मन की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'BMW iX' को सोमवार को लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट की बिक्री भारत में कंपनी के सभी डीलरशिप्स पर शुरू कर दी गई है। यदि आप भी इसे ख़रीदना चाहते हो तो, आपको बता दें, कंपनी ने इस SUV की भारत में एक्स शोरूम कीमत 1.16 करोड़ रूपये तय की है। साथ ही कंपनी ने इसमें कई शानदार फीचर्स के साथ उतारा है।

BMW iX की डिलीवरी :

BMW iX SUV भरिया बाजार में Mercedes EQC, Jaguar I-Pace और Audi e-tron जैसी बड़ी कारों को कड़ी टक्कर देगी। BMW iX की डिलीवरी 2022 के अप्रैल से पहले आओ पहले पाओ (FCFS) के आधार पर शुरू की जाएगी। यानी जिसने पहले बुकिंग की है उसे पहले डिलीवरी मिलेगी। बता दें, BMW ने वादा किया था कि, वह भारत में तीन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन लांच करेंगी। जिनमें से यह पहला आज कंपनी ने लांच किया है।

BMW iX के फीचर्स :

बता दें, कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर बताते हुए दावा किया है कि,

  • BMW iX xDrive 40 में 76.6kWh बैटरी पैक दिया जा रहा है।

  • BMW iX xDrive 40 326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

  • xDrive 40 में 425km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी और यह 6.1sec में 0-100kph की स्पीड पर पहुंच सकती है जबकि, इसकी टॉप-स्पीड 200kph है।

  • xDrive 40 में हर एक्सल पर एक मोटर के साथ एक ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेट-अप दिया गया है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव देता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com