Honda shine ने 16 साल में 1 करोड़ यूनिट की बिक्री की
Honda shine ने 16 साल में 1 करोड़ यूनिट की बिक्री की Social Media

दिवाली पर Honda Shine पर कंपनी दे रही काफी आकर्षक ऑफर

अगर आप एक सस्ती और बढ़िया माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो दिवाली पर आपके लिए बढ़िया मौका है। क्योंकि, Honda Shine पर कंपनी दे रही काफी आकर्षक ऑफर।

ऑटोमोबाइल। अगर आप भी Honda की Shine बाइक के शौकीन हैं और जल्द ही इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर हो सकती है आपके काम की। क्योंकि, फेस्टिवल सीजन आते ही लोग TV, फ्रिज और AC जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने लग जाते है। यदि इनमे से कुछ न भी खरीदें तो कोई वाहन खरीदने का मन बना ही लेते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने Honda Shine पर एक खास ऑफर लेकर आई है। चलिए एक नजर डालते हैं, कंपनी 'Honda Shine' पर क्या ऑफर दे रही है।

'Honda Shine' पर मिल रहा ये ऑफर :

दिवाली के मौके पर होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Honda Shine को बिना कोई पैसा दिए घर लाने वाला ऑफ़र लेकर आई हैं। इसके अलावा भी कंपनी इस बाइक पर अपने ग्राहकों को 5000 रुपये तक के कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसी खास ओफर्स की पेशकश कर रही है। वहीं, Honda Shine खरीदने पर ग्राहकों को Zero Down Payment का लाभ भी मिल रहा है, इसका मतलब यह हुआ आप बिना कोई डाउनपेमेंट दिए बाइक घर लेजा सकते हैं। ग्राहक No Cost EMI के ऑफर का भी लाभ उठा सकते है। शायद आपको ये बात न पता हो कि, Honda Shine वो बाइक है जो देश में Hero की Splendor के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने बाइक बनी है। बता दें, कंपनी के यह सभी ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक वैलिड है।

बाकी बाइक पर मिलने वाला ऑफर :

  • कंपनी के बाकी मॉडल्स पर कंपनी 50,000 रुपये तक ट्रांजैक्शन करने पर अधिकतम 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रही है।

  • IDFC First Bank के ग्राहकों को Credit Card से EMI पेमेंट करने पर ऑफर मिल रहा है।

Honda Shine की लांचिंग :

Honda ने Honda Shine को भारत में साल 2006 में लॉन्च किया था। तब से अब तक इस बाइक को भारत में 16 साल हो चुके हैं। इन 16 सालों में कंपनी ने इस मुकाम को हासिल किया है। कंपनी ने बताया है कि, Honda Shine कंपनी 125cc सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है, जिसे 1 करोड़ ग्राहकों ने खरीदा है। इस प्रकार यह Honda की 125cc सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग बाइक बन गई है।  

Honda Shine की कीमत :

जानकारी के लिए बता दें कि, Honda Shine 2022 को दो ऑप्शन में पेश किया है। जिनकी कीमत 72,787 रुपये से शुरू होकर 83,914 रुपये तक जारी है। पहला इसका ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 72,787 रुपये और फ्रंट डिस्क वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 77,582 रुपये है। हालांकि, अलग-अलग राज्य में इस बाइक पर करों और शुल्कों के आधार पर कीमत अलग-अलग हो सकती हैं। इसे कंपनी ने ब्लैक, गेनी ग्रे मैटेलिक, डिसेंट ब्लू मैटेलिक, रेबेल रेड मैटेलिक और मैट एक्सिस ग्रे सहित कुल पांच कलर में लांच किया था।

Honda Shine का इंजन और माइलेज :

Honda Shine के इंजन की बात करें तो इस बाइक में 123.94cc का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 7500rmp पर 7.9 kW की मैक्सिमम पावर और 6000rmp पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 10.5 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में ये 55 से 65 km तक माइलेज देती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com