त्योहारी सीजन में जमकर हुई वाहन बिक्री, FADA ने जारी किए आंकड़े
त्योहारी सीजन में जमकर हुई वाहन बिक्री, FADA ने जारी किए आंकड़ेSocial Media

त्योहारी सीजन में जमकर हुई वाहनों की बिक्री, FADA ने जारी किए आंकड़े

इस साल यानी 2022 के त्योहारी सीजन में हुई सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री के ताज़ा आंकड़े सामने आचुके हैं। जो कि, ऑटो डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जारी किए हैं।

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी, लेकिन अब सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पूरी तरह पटरी पर आ चुकी हैं क्योंकि, अब ऑटो कंपनियों की बिक्री में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है। ऐसे में त्योहारी सीजन इन कंपनियों के लिए सोने पर सुहागा जैसा साबित हुआ है। क्योंकि, भारत में ज्यादातर लोग त्योहारों के सीजन में वाहन खरीदना पसंद करते हैं। वहीँ, अब इस साल यानी 2022 के त्योहारी सीजन में हुई सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री के ताज़ा आंकड़े सामने आचुके हैं। जो कि, ऑटो डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जारी किए हैं।

FADA ने जारी किए आंकड़े :

दरअसल, पिछला साल बीत जाने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की बिक्री को बढ़ने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी बीच ऑटो डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने 42 दिनों के त्योहारी सीजन में हुई टू व्हीलर्स, थ्री व्हीलर्स और पैसेंजेर व्हीकल समेत सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, इस बार त्योहारी सीजन (Festive Season) यानी अक्टूबर 2022 में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 48% की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं, 42 दिनों सभी कैटेगरी को मिलाकर सालाना आधार पर वाहनों की बिक्री में 28% की बढ़त दर्ज हुई है। अलग अलग वाहनों में हुई इस प्रकार बिक्री -

त्योहारी सीजन के 42 दिनों के दौरान सालाना आधार पर वाहनों की बिक्री :

  • दोपहिया वाहनों की बिक्री में 26% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • तिपहिया वाहनों की बिक्री 66% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • पैसेंजर व्हीकल की 28% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • कमर्शियल वाहनों की 28% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • ट्रैक्टर की बिक्री में 33% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • थ्री-व्हीलर सेगमेंट में ईवी की ओर शिफ्ट होने के साथ-साथ 66% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • एसयूवी की बिक्री में 41% की बढ़त दर्ज हुई है।

  • कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में 18% की बढ़त दर्ज हुई है।

वाहनों की बिक्री :

त्योहारी सीजन के 42 दिनों के दौरान कंपनियों ने कुल 28,88,131 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि, पिछले साल फेस्टिव सीजन के दौरान यह आंकड़ा 22,42,139 रहा था। वहीं, पैसेंजर व्हीकल की खुदरा बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 4,56,413 यूनिट्स की हो गई। जबकि, पिछले साल त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री का यह आंकड़ा 3,39,780 यूनिट का था। इसी तरह त्योहारी सीजन के दौरान दोपहिया वाहनों का पंजीकरण का आंकड़ा भी बढ़कर 21,55,311 यूनिट हो गया, जो पिछले साल 17,05,456 यूनिट रही थी।

FADA के अध्यक्ष का कहना :

FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा- "अक्टूबर 2022 के महीने के महीने में ऑटो रिटेल में कुल मिलाकर 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। त्योहारी सीजन के दौरान डीलरशिप आउटलेट्स के सभी कैटेगरी में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली। नवरात्रि और दीपावली दोनों त्योहारों को एक ही महीने में पड़ने की वजह से अक्टूबर के महीने में डीलरशिप पर खरीदारों की संख्या में जोरदार इजाफा देखने को मिला है।" जबकि, डीलरों का कहना है कि, 'ग्रामीण स्तर पर भी सेंटीमेंट में सुधार होना शुरू हो गया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com