FADA ने कोरोना मंदी के बीच जारी किए अगस्त की वाहन बिक्री के आंकड़े

देश में कोरोना के चलते बने हालातों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी मंदी का माहौल था। इसी बीच वाहन डीलरों के संगठन फाडा (FADA) ने अगस्त के आंकड़े पेश किए हैं।
FADA released August vehicle sales figures
FADA released August vehicle sales figuresSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आए दिन बढ़ रहे दोपहिया वाहनों के ब्रांड्स से पहले ही ऑटोमोबाइल मार्केट में काफी प्रतिस्पर्धा है। इन बढ़ते ब्रांड्स का सीधा असर भारत की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री पर पड़ता है। एक तरफ पहले से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और वहीं, अब दूसरा सबसे बड़ा प्रमुख कारण कोरोना वायरस। जी हां, कोवीड-19 के चलते हुए लॉकडाउन के कारण ऑटोमोबाइल मार्केट में दोपहिया वाहनों की बिक्री में काफी प्रभाव पड़ा है। हालांकि, अब धीरे-धीरे वाहनों की बिक्री अपनी रफ्तार पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच वाहन डीलरों के संगठन फाडा (FADA) ने अगस्त के आंकड़े पेश किए हैं।

FADA ने जारी किए अगस्त के आंकड़े :

दरअसल, देश में कोरोना के चलते बने हालातों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी मंदी का माहौल था। इसका बुरा प्रभाव पैसेंजर गाड़ियों के साथ ही बाइक और कार जैसे प्राइवेट वाहनों की बिक्री पर भी पड़ा है। हालांकि, अब हर तरह के वाहनों की बिक्री शुरू हो गई है। जिसमें दोपहिया वाहनों की बिक्री कुछ खास नहीं हुई है। इसका अंदाजा वाहन डीलरों के संगठन फाडा (FADA) द्वारा जारी किए गए अगस्त के बिक्री के आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

FADA के अगस्त के आंकड़े :

FADA के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री में 7.12% की गिरावट दर्ज करते हुए 1,78,513 यूनिट्स का रहा है। जबकि, पिछले साल की सामान अवधि में यही आंकड़ा 1,92,189 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल्स का रहा था। FADA ने बताया देश में 1,450 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में से वाहन रजिस्ट्रेशन के आंकड़े 1,242 रहे।

दो पहिया वाहनों की बिक्री :

अगस्त 2020 में दो पहिया वाहनों की बिक्री में 28.71% की कमी आई और यह आंकड़ा 8,98,775 इकाई का रहा। जबकि, यही आंकड़ा अगस्त 2019 में 12,60,722 इकाई का था।

कमर्शियल वाहनों की बिक्री :

अगस्त 2020 में दो कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 57.39% की कमी आई और यह आंकड़ा 26,536 इकाई का रहा। जबकि, यही आंकड़ा अगस्त 2019 में 62,270 इकाई का था।

थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री :

अगस्त 2020 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 69.51% की कमी आई और यह आंकड़ा 16,857 इकाई का रहा। जबकि, यही आंकड़ा अगस्त 2019 में 55,293 इकाई का था। यानी अगस्त में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में की कमी आई है। FADA ने बताया कि, यदि कुल आंकड़ा देखा जाये तो, सभी तरह के वाहनों की बिक्री में अगस्त में 26.81% की गिरावट दर्ज की गई है और यह आंकड़ा अगस्त में कुल 11,88,087 इकाइयों का रहा हैं। जबकि यही आंकड़ा अगस्त 2019 में कुल 16,23,218 इकाइयों का था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com